एमडब्ल्यूसी 2016 में लॉन्च हुआ पहला 'एंड्रॉयड वन' मिड रेंज स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 फरवरी 2016 16:20 IST
स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में गूगल का पहला मिड-रेंज स्मार्टफोन 'एंड्रॉयड वन' लॉन्च हो गया। गूगल ने एंड्रॉयड वन की शुरुआत जून 2014 में की थी। माना जा रहा था कि एंड्रॉयड वन के जरिये गूगल का लक्ष्य एशिया और अफ्रीका जैसे तेजी से उभरते हुए बाजार थे।

नए एंड्रॉयड वन जीएम5 प्लस स्मार्टफोन की कीमत करीब 20, 500 रुपये (300 डॉलर) है जिससे लगता है कि गूगल ने एंड्रॉयड वन सीरीज को लेकर पहले तय की गई अपनी रणनीति को बदल लिया है।

एमडब्ल्यूसी 2016 में अमेरिका के स्मार्टफोन ब्रांड जनरल मोबाइल ने जीएम5 प्लस एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन पेश किया। कंपनी ने इसकी कीमत लगभग 20,500 रुपये (300 डॉलर) बताई है। मार्च के अंत तक यह स्मार्टफोन तुर्की में मिलना शुरू हो जाएगा। तुर्की के बाद 15 दूसरे देशों में यह फोन उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात है कि सबसे पहले लॉन्च हुए एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन की कीमत 6,299 रुपये (91 डॉलर) थी। गूगल ने पिछले साल जनरल मोबाइल के साथ मिलकर यूरोप में पहला एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च किया था।


जनरल मोबाइल 5 प्लस को जीएम 5 प्लस भी कहा जा रहा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। फोन में रिवर्सिबल यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर है और यह क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। जीएम 5 प्लस में मेटल बॉडी है और यह टेक्सचर लैस बैक कवर के साथ आता है। 300 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड और 100 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड के साथ स्मार्टफोन 4.5 जी (एलटीई-ए) कैट.7 को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ 5.5 इंच का फुल एचडी 2.5डी डिस्प्ले है। जीएम5 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है। 3 जीबी रैम है। 21 जीबी की इनबिल्टट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 3100 एमएएच की बैटरी है।

जीएम प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा ऑटोफोकस और डुअल फ्लैश के साथ है। फ्रंट कैमरा भी एलईडी फ्लैश और ऑटोफोकस फीचर के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.