12000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ DOOGEE S89 Pro 25 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें कीमत

DOOGEE S89 Pro में 6.3 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक एलसीडी पैनल है। फोन में Mediatek Helio P90 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 23 जुलाई 2022 18:04 IST
ख़ास बातें
  • DOOGEE S89 Pro में 6.3 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है
  • फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस है
  • यह डिवाइस IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आता है

DOOGEE S89 Pro की कीमत सीमित समय के लिए 239.99 डॉलर (लगभग 19 हजार रुपये) रखी गई है

Photo Credit: AliExpress

DOOGEE S89 Pro रग्ड स्मार्टफोन 25 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। यह एक टफ स्मार्टफोन होगा जिसमें 12000mAh की विशाल बैटरी दी जाएगी। इसके साथ ही इसमें 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह ट्रिपल कैमरा से लैस होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 64MP का होगा। 
 

DOOGEE S89 Pro price, availability

DOOGEE S89 Pro की कीमत 239.99 डॉलर (लगभग 19 हजार रुपये) रखी गई है, लेकिन यह कीमत केवल 29 जुलाई तक ही लागू है। उसके बाद फोन की कीमत 700 डॉलर (55 हजार रुपये) के करीब हो जाएगी। फोन को 25 जुलाई से AliExpress से खरीदा जा सकेगा। 
 

DOOGEE S89 Pro specifications

DOOGEE S89 Pro में 6.3 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक एलसीडी पैनल है। फोन में Mediatek Helio P90 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज होने की बात कही गई है। यह ट्रिपल कैमरा से लैस होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 64MP का होगा। इसके अलावा 20 मेगापिक्सल का नाइट शूटर होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का मैक्रो और वाइड एंगल लेंस भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट में दिया गया है। इसमें 4G कनेक्टिविटी के साथ NFC सपोर्ट भी होगा। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 

फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 12000mAh की बैटरी है जिसके साथ 65W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस यह डिवाइस IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आता है।   
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.