32GB रैम, 100MP AI कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ DOOGEE S200 Plus लॉन्च, रियर में भी AMOLED डिस्प्ले! जानें कीमत

इसका खास फीचर रियर में मिलने वाला 1.32 इंच का डिस्प्ले है जो कि एक AMOLED पैनल है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2025 10:03 IST
ख़ास बातें
  • फोन का खास फीचर रियर में 1.32 इंच डिस्प्ले है जो कि एक AMOLED पैनल है।
  • फोन में 6.72 इंच का मेन डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में 10,100mAh की भारी-भरकम बैटरी आती है।

DOOGEE S200 Plus में 6.72 इंच का FHD+ IPS मेन डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Doogee

रग्ड स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी DOOGEE की ओर से लेटेस्ट DOOGEE S200 Plus फोन लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें रियर में भी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन टफ होने के साथ-साथ फीचर्स से भी भरपूर है। ब्रांड के अनुसार, इसमें फ्लैगशिप लेवल के स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। उदाहरण के लिए इसमें IP68, IP69K, और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है। यह 2 मीटर गहरे पानी में 24 घंटे तक चलता रह सकता है। फोन में 6.72 इंच का मेन डिस्प्ले दिया गया है। यह फुलएचडी प्लस IPS पैनल के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 10,100mAh की बैटरी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य धांसू फीचर्स के बारे में। 
 

DOOGEE S200 Plus price, availability

DOOGEE S200 Plus की कीमत 529.99 डॉलर (लगभग 45,000 रुपये) है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट doogee.com से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह Amazon.com पर भी खरीद के लिए उपलब्ध है। कीमत को कंपनी ने 
Advertisement
 

DOOGEE S200 Plus specifications

DOOGEE S200 Plus में 6.72 इंच का FHD+ IPS मेन डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसका खास फीचर रियर में मिलने वाला 1.32 इंच का डिस्प्ले है जो कि एक AMOLED पैनल है। इसमें 466 × 466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है और 60Hz का रिफ्रेश रेट है। कंपनी का दावा है कि यह इंडस्ट्री का पहला रग्ड स्मार्टफोन है जो रियर में एमोलेड डिस्प्ले से लैस है। यूजर्स इस डिस्प्ले के माध्यम से YouTube वीडियो देख सकते हैं। वाई-फाई, ब्लूटूथ, और बैटरी सेटिंग्स कंट्रोल कर सकते हैं, और इसे कस्टमाइज भी कर सकते हैं। 

DOOGEE S200 Plus में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिलता है। फोन में 5G की कनेक्टिविटी है। कंपनी ने फोन में 32 जीबी रैम, 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी है। स्टोरेज को TF कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में 10,100mAh की भारी-भरकम बैटरी आती है। साथ में कंपनी ने 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। फोन 18W रीवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। 
Advertisement

कैमरा की बात करें तो फोन में 100MP का मेन कैमरा दिया गया है जिसमें AI फीचर्स का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में 20MP नाइट विजन सेंसर भी है, और तीसरा लेंस 2MP का मैक्रो लेंस है। इसके कैमरा के साथ कंपनी ने कई AI फीचर्स का सपोर्ट दिया है। इनमें AI Erase, AI Background Replacement, और AI Portrait जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.