Vivo S1 और Vivo Z1 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

हमने कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर Vivo S1 और Vivo Z1 Pro से करेंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जुलाई 2019 19:32 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S1 है तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
  • हीलियो पी65 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आता है वीवो एस1
  • इंडोनेशियाई मार्केट में वीवो एस1 की कीमत करीब 17,800 रुपये है

Vivo S1 की कीमत 18,000 रुपये के आसपास हो सकती है

Vivo S1 को भारत में 7 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। यह स्मार्टफोन कई मजबूत स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। फोन को चीनी मार्केट में चार महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। अब कंपनी वीवो एस1 को 7 अगस्त को भारतीय मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भी भेजे जा चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि वीवो एस1 से कुछ हफ्ते पहले वीवो ज़ेड1 प्रो को भारतीय मार्केट में लाया गया था। Vivo Z1 Pro की बिक्री फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया ई-स्टोर पर होगी। इस लेख में हमने कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर वीवो एस1 की तुलना वीवो ज़ेड1 प्रो से करेंगे।
 

वीवो एस1 और वीवो ज़ेड1 प्रो की कीमत के बीच तुलना

वीवो एस1 की कीमत का ऐलान नहीं किया गया है। फोन को 7 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। फोन को वीवो इंडिया ई-स्टोर पर उपलब्ध कराया जाना तय है। माना जा रहा है कि वीवो एस1 की कीमत इंडोनेशियाई मार्केट के आसपास होगी। इंडोनेशियाई मार्केट में स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को करीब 17,800 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। यह डायमंड ब्लैक और स्कायलाइन ब्लू रंग में मिलेगा।


वीवो ज़ेड1 प्रो की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में बेचा जा रहा है। सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसे 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। Vivo Z1 Pro के तीनों कलर वेरिएंट हैं- मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लैक और सोनिक ब्लू।
Advertisement
 

Vivo S1 vs Vivo Z1 Pro specifications

वीवो एस1 ग्लोबल वेरिएंट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो का यह तीन रियर कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  
Advertisement

वीवो के इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी दी है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वीवो एस1 का डाइमेंशन 159.53×75.23×8.13 मिलीमीटर है और वज़न 179.5 ग्राम।

वीवो ब्रांड के इस नए फोन को युवाआों के लिए बनाया गया है। फोन गेम मोड 5.0 के साथ आता है। यह 4डी वाइब्रेशन और 3डी सराउंड साउंड से लैस है जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होती है। इसमें मल्टी टर्बो फीचर है जो सेंटर टर्बो, एआई टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो और ART++ टर्बो है जो परफॉर्मेंस को रफ्तार देंगे। इसमें वॉयस चेंजर और अलग से एआई बटन भी है।
Advertisement

डुअल-सिम वीवो ज़ेड1 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.0 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

तीन रियर कैमरों से लैस है वीवो ज़ेड1 प्रो। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। एआई फिल्टर, बैकलाइट एचडीआर, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआई स्टीकर्स, एआई ब्यूटी और लाइव फोटो जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

वीवो ज़ेड1 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं-  64 जीबी और 128 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

वीवो ज़ेड1 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 21 दिनों के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 162.39x77.33x8.85 मिलीमीटर है और वज़न 201 ग्राम।
 
वीवो ज़ेड1 प्रो बनाम वीवो एस1

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.53 इंच6.38 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712मीडियाटेक हीलियो पी65
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच4500 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड Pieएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.536.38
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712मीडियाटेक हीलियो पी65 (एमटी6768)
रैम
6 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांनहीं
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडी-
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांनहीं

कैमरा

रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/1.78) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)16-मेगापिक्सल (f/1.78) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
हां-
रियर फ्लैश
हां-
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल (f/2.0)32-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
नहीं-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Funtouch OS 9Funtouch OS 9

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी ओटीजी
हांहां
माइक्रो यूएसबी
हां-
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां-

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हां-

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हां-

सेंसर

फेस अनलॉक
हां-
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.