आपके स्मार्टफोन में है एक खतरनाक मैलवेयर! सरकार ने जारी की चेतावनी

CERT-In का कहना है कि Android बॉटनेट थर्ड-पार्टी वेबसाइटों या अविश्वसनीय/अज्ञात सोर्स से डाउनलोड किए गए एप्लिकेशन के जरिए फैलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मई 2023 18:42 IST
ख़ास बातें
  • एजेंसी ने वायरस और मैलवेयर के हमले से बचने के लिए सुझाव भी दिए हैं
  • अज्ञात ईमेल और SMS में दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक करते समय सचेत रहें
  • लेटेस्ट एंटी-वायरस और एंटी-स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें

Daam एंटी-वायरस को बायपास करने का काम भी करता है

एक नए मैलवेयर ने कथित तौर पर Android डिवाइसेज को अपना निशाना बनाया है। इसके बारे में किसी और ने नहीं बल्कि खुद देश की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी ने चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने अपनी चेतावनी में कहा है कि 'Daam' नाम का एक एंड्रॉयड मैलवेयर मोबाइल फोन को संक्रमित करता है और कॉल रिकॉर्ड, कॉन्टैक्ट, हिस्ट्री और कैमरा जैसे संवेदनशील डेटा को हैक कर लेता है।

Cert-In ने ब्लॉग के जरिए जानकारी दी है कि एक Daam नाम का वायरस एंड्रॉयड डिवाइसेज को प्रभावित कर रहा है, जो "एंटी-वायरस प्रोग्राम को बायपास करने और टार्गेट डिवाइस पर रैंसमवेयर तैनात करने" में भी सक्षम है। सरकारी एजेंसी Cert-in अक्सर इस तरह के खतरों को मॉनिटर कर लोगों को जागरुक करने का काम करती है।

एजेंसी का कहना है कि Android बॉटनेट थर्ड-पार्टी वेबसाइटों या अविश्वसनीय/अज्ञात सोर्स से डाउनलोड किए गए एप्लिकेशन के जरिए फैलाया जा रहा है।

अपनी एडवाइजरी में एजेंसी ने कहा है कि "डिवाइस में आने के बाद, मैलवेयर डिवाइस की सुरक्षा जांच को बाईपास करने का प्रयास करता है और सफल प्रयास के बाद, यह संवेदनशील डेटा चोरी करने का प्रयास करता है, और हिस्ट्री और बुकमार्क पढ़ने, बैकग्राउंड प्रोसेस को किल करने और कॉल लॉग का एक्सेस लेने जैसे कामों को अंजाम देता है।"
Advertisement

'Daam' फोन कॉल रिकॉर्डिंग, कॉन्टैक्ट्स को हैक करने, कैमरे का एक्सेस प्राप्त करने, डिवाइस पासवर्ड को बदलने, स्क्रीनशॉट कैप्चर करने, SMS चोरी करने, फाइल डाउनलोड/अपलोड करने और C2 (कमांड-एंड-कंट्रोल) सर्वर से ट्रांसमिट करने में भी सक्षम है।
Advertisement

आगे यह भी बताया गया है कि मैलवेयर पीड़ित के डिवाइस में फाइलों को कोड करने के लिए AES (एडवांस एन्क्रिप्शन स्टैंडर्ड) एन्क्रिप्शन एल्गोरिदम का उपयोग करता है। अन्य फाइलों को तब लोकल स्टोरेज से हटा दिया जाता है, केवल ".enc" एक्सटेंशन वाली एन्क्रिप्टेड फाइलों के साथ "readme_now.txt" नाम की नोट फाइल में फिरौती का मैसेज छोड़ दिया जाता है।

केंद्रीय एजेंसी ने इस तरह के वायरस और मैलवेयर के हमले से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें के कई सुझाव भी दिए हैं। जानने के लिए नीचे पढ़ें।
  • "अविश्वसनीय वेबसाइटों" को ब्राउज करने या "अविश्वसनीय लिंक" पर क्लिक करने से बचें। 
  • अज्ञात या संदेहपूर्ण ईमेल और SMS में दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक करते समय सावधानी बरतें। 
  • लेटेस्ट एंटी-वायरस और एंटी-स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें।
  • यूजर्स को उन "संदिग्ध नंबरों" की पहचान करने और उनसे बचने की सलाह दी गई है, जो असल फोन नंबर के समान नहीं दिखते हैं।
  • "बैंकों से प्राप्त वास्तविक SMS मैसेज में आमतौर पर भेजने वाले के फोन नंबर के बजाय सेंडर आईडी (बैंक के संक्षिप्त नाम से मिलकर बनी हुई) होती है। ऐसे में खुद को बैंक या कोई अन्य वित्तिय संस्थान बताने वाले संदिग्ध नंबरों में मौजूद लिंक पर क्लिक करने से बचें।
  • छोटे URL (यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर) के प्रति सावधानी बरतने के लिए भी कहा गया है, जैसे कि 'bitly' और 'tinyurl' हाइपरलिंक जैसे: "http://bit.ly/" "nbit.ly" और "tinyurl.com/"।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Daam Malware, daam virus, Daam, Daam Android malware
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.