क्रियो मार्क 1 स्मार्टफोन की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जुलाई 2016 18:23 IST
मीडिया स्ट्रीमिंग स्टिक 'टीवी' बनाने के लिए मशहूर कंपनी क्रियो ने अप्रैल महीने में अपना पहला स्मार्टफोन मार्क 1 भारत में लॉन्च किया था। उस वक्त हैंडसेट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई थी। कंपनी ने अब इस हैंडसेट के दाम में 6,000 रुपये की भारी कटौती की है। क्रियो मार्क 1 स्मार्टफोन अब 13,999 रुपये में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। ज्ञात हो कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी।

गौर करने वाली बात है कि यह हैंडसेट की कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अब भी 19,999 रुपये में ही उपलब्ध है।
Advertisement

क्रियो मार्क 1 की सबसे अहम खासियत कंपनी का अपना फ्यूल ओएस है जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। कंपनी ओएस के जरिए अपने हैंडसेट यूज़र के लिए हर महीने नए फ़ीचर जारी करती है। ऐसा ओटीए अपडेट के जरिए संभव हो पाता है। और अब तक ऐसा नियमित तौर पर हुआ है।

इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। 19,999 रुपये में इस किस्म का डिस्प्ले शायद ही मिलता है। क्रियो मार्क 1 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स10 चिपसेट से लैस है। इसके साथ 3 जीबी का रैम दिया गया है। इसमें 21 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

क्रियो मार्क 1 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आता है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3100 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Creo, Creo Mark 1, Creo Mark 1 Price, Creo Mark 1 Price Slashed

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  2. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  3. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  6. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  7. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  8. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  10. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.