Coolpad लाई 3D डिस्प्ले वाला फोन Daquan 3, 4500mAh बैटरी, 33W चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Coolpad Daquan 3, 3 Plus में 6.58 इंच FHD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसके साथ में 120Hz रिफ्रेश रेट आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 10:39 IST
ख़ास बातें
  • Coolpad DaGuang 3 Plus में MediaTek Dimensity 900 चिपसेट दिया गया है।
  • दोनों ही फोन में 4500 एमएएच बैटरी मिलती है।
  • डिवाइसेज में Wi-Fi 2.4GHz & 5GHz, 5G, Bluetooth का सपोर्ट दिया गया है।

Coolpad Daquan 3, 3 Plus में 6.58 इंच FHD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसके साथ में 120Hz रिफ्रेश रेट आता है।

Photo Credit: coolenjoy

Coolpad ने स्मार्टफोन मार्केट में नई Coolpad Daquan 3 सीरीज लॉन्च की है। सीरीज में Coolpad Daquan 3 और Coolpad Daquan 3 Plus को लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही 5G स्मार्टफोन हैं। जिनमें 120Hz रिफ्रेश वाला डिस्प्ले दिया गया है। इनका खास फीचर नेक्ड आइ 3डी (naked-eye 3D) बताया गया है। इसके अलावा फोन में 4500एमएएच बैटरी मिलती है। साथ ही 33W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खास फीचर्स के बारे में। 
 

Coolpad Daquan 3, 3 Plus price

Coolpad Daquan 3 फोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है जिसकी कीमत 1499 युआन (लगभग 17,200 रुपये) बताई गई है। जबकि Coolpad Daquan 3 प्लस फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में आता है जिसकी कीमत 2199 युआन (via) (लगभग 25,300 रुपये) है। 
Advertisement
 

Coolpad Daquan 3, 3 Plus specifications

Coolpad Daquan 3, 3 Plus में 6.58 इंच FHD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसके साथ में 120Hz रिफ्रेश रेट आता है। फोन का खास फीचर naked-eye 3D क्षमता के रूप में दिया गया है। आमतौर पर 3D तकनीक में कंटेंट देखने के लिए खास तरह के चश्मे का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कूलपैड के ये फोन 3डी को नंगी आखों से दिखा सकते हैं। इसके लिए किसी स्पेशल ग्लास की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी ने इसमें स्मार्ट टच मॉड्यूल दिया है जो कि एडवांस एल्गोरिदम की मदद से यूजर की आंखों की मूवमेंट को ट्रैक करता है और डिस्प्ले में रियल टाइम में ही 3डी इफेक्ट लेकर आता है। इसके अलावा डिवाइस में AI इमेज प्रोसेसिंग का इस्तेमाल किया गया है। 

दोनों ही फोन में अधिकतर स्पेसिफिकेशंस समान हैं लेकिन कुछ जगह अंतर देखने को मिलता है। Coolpad DaGuang 3 में Purple Light Junrui T760 चिपसेट दिया गया है जबकि Coolpad DaGuang 3 Plus में MediaTek Dimensity 900 चिपसेट दिया गया है। दोनों ही फोन में 4500 एमएएच बैटरी मिलती है। Coolpad DaGuang 3 में 18W चार्जर मिलता है जबकि Coolpad DaGuang 3 Plus में 33W फास्ट चार्जर मिलता है। Coolpad DaGuang 3 में मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जबकि Coolpad DaGuang 3 प्लस में मेन कैमरा 50MP का है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइसेज में Wi-Fi 2.4GHz & 5GHz, 5G, Bluetooth का सपोर्ट दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.