ControlZ पर 70% डिस्काउंट पर Motorola स्मार्टफोन! इस तारीख से शुरू होगी बंपर सेल

ControlZ 16 नवंबर को Moto Days Flash Drop लॉन्च कर रहा है जहां प्रीमियम, रिन्यूड Moto स्मार्टफोन्स मार्केट कीमत से 70% तक कम दाम पर उपलब्ध होंगे। हर मॉडल 12-महीने की वारंटी और नए जैसे एक्सेसरीज के साथ मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 18:27 IST
ख़ास बातें
  • ControlZ 16 नवंबर को Moto Days Flash Drop में Moto फोन्स पर 70% तक ऑफ
  • सभी मॉडल्स रिन्यूड, परफॉर्मेंस-टेस्टेड और 12-महीने की वारंटी के साथ
  • Razr 60 Ultra समेत कई मॉडलों पर 50,000+ रुपये की बचत का दावा

ControlZ ने इंडिया में अपने बड़े सालाना सेल इवेंट Moto Days Flash Drop की घोषणा कर दी है। इसे लेकर फ्लैगशिप और प्रीमियम Moto 5G स्मार्टफोन मॉडल्स को बेहद कम दाम पर खरीदा जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक, यह फ्लैश ड्रॉप 16 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे लाइव होगा और इसमें कीमतें मार्केट प्राइस से करीब 70% तक कम होंगी। इस इवेंट में वे सभी Moto मॉडल शामिल हैं जिन्हें ControlZ ने अपनी प्रॉपर्टरी रिन्यूअल टेक्नोलॉजी से नया जैसा बनाया है।

ControlZ का कहना है कि हर डिवाइस को उनके ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और मल्टी-पॉइंट क्वालिटी चेक प्रोसेस से होकर पास किया गया है, ताकि यूजर्स को एकदम लाइक-न्यू एक्सपीरियंस मिल सके। हर फोन के साथ नए जैसे एक्सेसरीज और 12 महीने की वारंटी मिलती है। साथ ही Snapmint और Bajaj Finserv पर EMI की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत सिर्फ 499 रुपये प्रति माह से होती है।

इस फ्लैश ड्रॉप में Moto Edge 50 Fusion 5G की कीमत 19,999 रुपये के मार्केट प्राइस के मुकाबले 13,999 रुपये रखी गई है, जिससे कुल 6,000 रुपये की बचत होती है। Moto Edge 50 Neo 5G मॉडल भी 14,999 रुपये में लिस्ट होगा, जिसका मार्केट प्राइस 20,999 रुपये है। Moto Edge 60 Fusion 5G पर इस बार 9,000 रुपये की कटौती दिख रही है, जबकि Moto Edge 60 Pro 5G की डील 16,999 रुपये पर लाइव होगी, जिसकी मूल कीमत 29,999 रुपये है।

Moto Edge 2025 5G तो इस सेल का हाइलाइट बन गया है, क्योंकि इसका मार्केट प्राइस 43,912 रुपये है, जबकि फ्लैश ड्रॉप प्राइस 14,999 रुपये रखा गया है। इसी तरह Moto G 2025 को भी 13,112 रुपये के बजाय 5,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। Moto G Power 5G (2024) और Moto G Power 5G (2025) दोनों का सेल प्राइस 6,999 रुपये है, जिन पर करीब 4,353 रुपये की बचत होगी। Moto G Stylus 5G (2025) की कीमत 26,312 रुपये से घटकर 10,999 रुपये कर दी गई है।

प्रीमियम फोल्डेबल कैटेगरी में Moto Razr 50 5G को 39,999 रुपये के बजाय 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं सबसे बड़ा डिस्काउंट Moto Razr 60 Ultra 5G पर दिया जा रहा है, जिसका मार्केट प्राइस 1,00,000 रुपये है, लेकिन फ्लैश ड्रॉप में यह 34,999 रुपये में मिलेगा।

Advertisement

बजट सेगमेंट के फोन भी इस ड्रॉप का हिस्सा हैं। Moto G86 5G की कीमत 10,999 रुपये, Moto G 35 5G की कीमत 6,499 रुपये और Moto G 05 4G को 5,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा Moto G 5G (2024) और Moto G96 5G भी क्रमशः 6,499 रुपये और 9,999 रुपये में उपलब्ध होंगे।

ControlZ ने साफ कहा है कि यह फ्लैश ड्रॉप लिमिटेड स्टॉक पर आधारित है। यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे 16 नवंबर को सेल शुरू होने से पहले यानी सुबह 11:50 बजे controlz.world या ControlZ स्टोर पर लॉग इन कर लें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.