Motorola One Power, Redmi Note 5 Pro, Nokia 6.1 Plus और Asus ZenFone Max Pro M1 में कौन बेहतर?

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर Motorola One Power की तुलना Xiaomi Redmi Note 5 Pro के साथ Nokia 6.1 Plus और Asus ZenFone Max Pro M1 से की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 सितंबर 2018 18:33 IST
ख़ास बातें
  • ये चारों स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आते हैं
  • इनमें से सबसे सस्ता है Asus Zenfone Max Pro M1
  • ये चारों स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलते हैं
Motorola One Power को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कहना गलता नहीं होगा कि इस फोन के ज़रिए मोटोरोला की नज़र लोकप्रिय Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को चुनौती देने की है। नए Motorola One Power की अहम खासियतों में 5,000 एमएएच की बैटरी शामिल है और यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। चलन में बने रहते हुए मोटोरोला वन पावर स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच दिया गया है और इसके पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप भी है। हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर Motorola One Power की तुलना Xiaomi Redmi Note 5 Pro के साथ Nokia 6.1 Plus और Asus ZenFone Max Pro M1 से की है।
 

Motorola One Power vs Redmi Note 5 Pro vs Nokia 6.1 Plus vs Asus ZenFone Max Pro M1: भारत में कीमत

Motorola One Power को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स Flipkart पर 15 अक्टूबर से मिलेगा।

दूसरी तरफ, Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। हैंडसेट ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाता है।


वहीं, ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे। 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है 14,999 रुपये। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।


Nokia 6.1 Plus को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जाता है। इसके अलावा यह नोकिया के अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 15,999 रुपये है।
Advertisement
 

मोटोरोला वन पावर बनाम रेडमी नोट 5 प्रो बनाम नोकिया 6.1 प्लस बनाम असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1: स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 5000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।
Advertisement

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
Advertisement

Xiaomi Redmi Note 5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।

डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
 
मोटोरोला वन पावर बनाम नोकिया 6.1 प्लस बनाम असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 बनाम रेडमी नोट 5 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.20 इंच5.80 इंच5.99 इंच5.99 इंच
फ्रंट कैमरा
12-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी3 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी32 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच3060 एमएएच5000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.0एंड्रॉ़यड 8.1एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2246 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
प्रोसेसर
-क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.205.805.995.99
रिज़ॉल्यूशन
1080x2246 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास-गोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19:919:918:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
--404-

हार्डवेयर

प्रोसेसर मॉडल
स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
4 जीबी4 जीबी3 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
2564002000128
प्रोसेसर
-ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

कैमरा

रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0) + 5-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
फ्रंट कैमरा
12-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)8-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)
रियर फ्लैश
-दोहरी एलईडीएलईडीएलईडी
फ्रंट फ्लैश
--एलईडीएलईडी
रियर ऑटोफोकस
---फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
---MIUI 9

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां--
सिम की संख्या
2222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
नहीं---
यूएसबी ओटीजी
-हां-हां
Wi-Fi Direct
--हांहां
एनएफसी
---नहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
---नहीं
माइक्रो यूएसबी
---हां
Mobile High-Definition Link (MHL)
---नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हां--हां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
-हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
-हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
-हांहांहां
जायरोस्कोप
-हांहांहां
फेस अनलॉक
--हांहां
3डी फेस रिकग्निशन
---नहीं
बैरोमीटर
---नहीं
टेंप्रेचर सेंसर
---नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  3. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  4. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  2. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  3. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  4. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  5. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  6. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  8. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  9. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  10. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.