Moto E6s, Infinix Hot 8, Realme 3i और Redmi 7 में कौन बेहतर?

हमने कागजी तौर पर स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के आधार पर मोटो ई6एस की तुलना इनफिनिक्स हॉट 8, रियलमी 3आई व रेडमी 7 से की है।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 17 सितंबर 2019 18:54 IST
ख़ास बातें
  • Moto E6s में है दो रियर कैमरे
  • इनफिनिक्स हॉट 8 है तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
  • रियलमी 3आई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है

Moto E6s vs Infinix Hot 8 vs Realme 3i vs Redmi 7

Moto E6s हैंडसेट को सोमवार को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। मोटोरोला ब्रांड का यह फोन वाकई में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए मोटो ई6 प्लस का भारतीय वेरिएंट है। इस कीमत में स्मार्टफोन शाओमी और रियलमी जैसे ब्रांड के हैंडसेट को चुनौती देता है। मार्केट में मोटो ई6एस के लिए Redmi 7 और Realme 3i जैसे लोकप्रिय फोन को मात देना आसान नहीं होगा। मोटो ई6एस हैंडसेट मोटो ई सीरीज के पहला फोन है जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है।

हमने कागजी तौर पर स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के आधार पर मोटो ई6एस की तुलना इनफिनिक्स हॉट 8, रियलमी 3आई व रेडमी 7 से की है।
 

Moto E6s vs Infinix Hot 8 vs Realme 3i vs Redmi 7: Price in India compared

मोटो ई6एस को भारत में 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आएगा। फोन की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। दूसरी तरफ, इनफिनिक्स हॉट 8 के इसी वेरिएंट का दाम 7,999 रुपये है। लेकिन 31 अक्टूबर तक इनफिनिक्स हॉट 8 को 6,999 रुपये में बेचा जाएगा।

रियलमी 3आई के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 7,999 रुपये है। इस फोन के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। कीमत में कटौती के बाद रेडमी 7 का 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट  7,499 रुपये में उपलब्ध है। फोन के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को 8,499 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Moto E6s vs Infinix Hot 8 vs Realme 3i vs Redmi 7: Specifications Compared

डुअल-सिम मोटो ई6एस एंड्रॉयड पाई पर चलता है। यह स्टॉक इंटरफेस के साथ आता है। लेकिन मोटोरोला ने फोन को एंड्रॉयड 10 अपडेट देने के संबंध में कुछ नहीं बताया है। मोटो ई6एस में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (720x1560 पिक्सल) ओलेड मैक्स विज़न डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 4 जीबी रैम होंगे।
 
मोटो ई6एस में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, इसका अपर्चर एफ/2.0 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। स्टोरेज 64 जीबी होगी और माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए Moto E6s में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 155.6x73.06x8.6 मिलीमीटर और वजन 149.7 ग्राम है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएए की बैटरी है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।

डुअल-सिम (नैनो) वाला इनफिनिक्स हॉट 8 स्मार्टफोन Android 9.0 Pie पर आधारित एक्सओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच (720x1600 पिक्सल) का एचडी+ डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement
 
कैमरा सेटअप की बात करें तो इनफिनिक्स हॉट 8 में एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अपर्चर एफ/1.8 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और तीसरा लो लाइट सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा फीचर्स की बात करें तो यह पीडीएएफ, क्वाड एलईडी फ्लैश सपोर्ट, आठ सीन मोड्स, एआर स्टीकर्स, कस्टम बोकेह, एआई एचडीआर, एटी ब्यूटी समेत कई फीचर्स से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फ्रंट कैमरा के फीचर्स की बात करें तो यह एआई पोर्ट्रेट, एआई ब्यूटी, वाइड सेल्फी समेत कई फीचर्स के साथ आता है।
Advertisement

Infinix Hot 8 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0, यूएसबी ओटीजी, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। इनफिनिक्स हॉट 8 का डाइमेंशन 165x76.3x8.7 मिलीमीटर और वजन 179 ग्राम है। फोन में फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।

डुअल-सिम रियलमी 3आई एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 88.30 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

रियलमी 3आई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। रियर कैमरा नाइटस्पेस, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बोस्ट और पोर्ट्रेट मोड को सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक के साथ आता है।

रियलमी ने अपने इस फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है।

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी 7 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Redmi 7 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है। यह हैंडसेट दो रैम विकल्प में आता है- 2 जीबी और 3 जीबी। स्टोरेज का एक मात्र विकल्प 32 जीबी है। दोनों ही वेरिएंट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। बता दें कि इस हैंडसेट में अलग से माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi 7 में फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह हैंडसेट एआई स्मार्ट ब्यूटी, सेल्फी टाइमर और फेस अनलॉक जैसे फीचर से लैस है।

कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी, इंफ्रेड (IR) ब्लॉस्टर और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। Redmi 7 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.