Comio X1 लॉन्च हुआ भारत में, जानें इसकी खूबियां

Comio X1 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जुलाई 2018 18:46 IST
ख़ास बातें
  • कॉमियो एक्स1 की भारत में कीमत 7,499 रुपये है
  • डुअल सिम कॉमियो एक्स1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • Comio X1 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
Comio X1 स्मार्टफोन को सोमवार को भारत में लॉन्च किया गया। यह स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 5 और Realme 1 जैसे हैंडसेट की चुनौती में उतारा गया है। कॉमियो एक्स1 स्मार्टफोन में डुअल 4जी वीओएलटीई/ वीआईएलटीई और फेस रिकग्निशन जैसे फीचर हैं। इस फोन को रेड हॉट, रॉयल ब्लैक और सनराइज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है। Comio X1 में फुलव्यू एचडी+ डिस्प्ले और 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इससे पहले कॉमियो ने भारतीय मार्केट में अपनी एक्स-सीरीज़ के हैंडसेट Comio X1 Note को मई महीने में लॉन्च किया था।
 

Comio X1 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

कॉमियो एक्स1 की भारत में कीमत 7,499 रुपये है। इसे देशभर के नामी रिटेल स्टोर में उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक ग्राहक इस फोन को Amazon, Flipkart, Paytm, ShopClues और Snapdeal जैसी वेबसाइट से भी खरीद पाएंगे। इसके अलावा रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। जियो सब्सक्राइबर 50 रुपये के 44 कैशबैक वाउचर पाएंगे जिनका इस्तेमाल 198 रुपये और 299 रुपये के मासिक रीचार्ज पैक के साथ करना संभव होगा।
 

Comio X1 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम कॉमियो एक्स1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) फुल व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। प्रोसेसर का क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है।

Comio X1 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कॉमियो का दावा है कि पोर्ट्रेट / बोकेह मोड, स्माइल गेसचर, फेस क्यूट और फेस-एज फोटोग्राफिंग जैसे फीचर इस कैमरे का हिस्सा है। इसके अलावा फ्रंट कैमरे में एआई से लैस फेसियल रिकग्निशन तकनीक भी है।
Advertisement

Comio X1 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी और ओटीजी सपोर्ट शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। कॉमियो एक्स1 की बैटरी 3050 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 143.5x68.2x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 127 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6739

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Comio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.