CMF Phone 2 Pro में मिलेगा 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस भी! कैमरा सैम्पल जारी

फोन का बड़ा आकर्षण 50MP का टेलीफोटो लेंस होगा

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2025 20:15 IST
ख़ास बातें
  • फोन का बड़ा आकर्षण 50MP का टेलीफोटो लेंस होगा
  • फोन में ट्रिपल कैमरा मिलने वाला है
  • तीसरे सेंसर के तौर पर 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया है

CMF Phone 2 Pro की लॉन्च डेट 28 अप्रैल है।

Nothing सब-ब्रांड CMF अपना नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है जो कि CMF Phone 2 Pro होगा। इस फोन को लेकर काफी समय से चर्चा है। कंपनी धीरे धीरे फोन के खास फीचर्स का खुलासा कर रही है। अब इस स्मार्टफोन के कैमरा डिटेल्स कंपनी ने रिवील कर दिए हैं। फोन का बड़ा आकर्षण 50MP का टेलीफोटो लेंस होगा जो कि मिडरेंज में मिलना बहुत मुश्किल है। इसमें 2x ऑप्टिकल जूम दिया गया है। साथ ही नए अपडेट के साथ कंपनी ने फोन के सैम्पल भी जारी कर दिए हैं। CMF Phone 2 Pro को कंपनी 28 अप्रैल को मार्केट में रिलीज करेगी। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं कैसा होगा इसका कैमरा। 

CMF Phone 2 Pro की लॉन्च 28 अप्रैल है। यह फोन MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट से लैस होगा। फोन के लॉन्च से पहले इसके कैमरा सैम्पल कंपनी ने Flipkart पर जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही फोन के रियर कैमरा सेटअप में मिलने तीनों ही कैमरा के स्पेसिफिकेशंस भी बता दिए हैं। फोन में ट्रिपल कैमरा मिलने वाला है जिसमें 1/1.57 इंच 50MP का मेन वाइड लेंस होगा। फोन का बड़ा आकर्षण साथ में 50MP का टेलीफोटो लेंस भी है जो कि मिडरेंज में मिलना बहुत मुश्किल है। इसमें 2x ऑप्टिकल जूम दिया गया है।  

कंपनी ने तीसरे सेंसर के तौर पर 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया है। इसमें 119.5° फील्ड ऑफ व्यू मिलेगा। हालांकि इसके लेंस साइज के बारे में कंपनी ने डिटेल में नहीं बताया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन BGMI को 120fps पर हैंडल कर सकता है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS कस्टम स्किन के साथ आ सकता है। फोन के बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो CMF Phone 2 Pro ने सिंगल कोर टेस्ट में 1012 प्वाइंट्स का स्कोर किया है, जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 2939 प्वाइंट्स का स्कोर हासिल किया है। 

Nothing Phone 3a Pro से हालांकि इस फोन के कैमरा फीचर्स नीचे हैं। लेकिन किसी मडरेंज फोन में कंपनी टेलीफोटो लेंस देकर बड़ा कंपीटिशन खड़ा करने की तैयारी में है। कंपनी ने अभी तक फोन की प्राइसिंग को लेकर भी खुलासा नहीं किया है। जल्द ही इसका खुलासा किया जा सकता है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  2. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  2. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  4. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  5. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  7. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  8. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  9. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  10. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.