BlackBerry जैसा फोन Clicks Communicator लॉन्च, मिलेंगे सिर्फ Gmail, WhatsApp जैसे काम के ऐप

यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो हर वक्त बड़े और भारी स्मार्टफोन रखने से बचने के लिए एक सेकंडरी फोन रखना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जनवरी 2026 13:34 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 4.03 इंच का AMOLED डिस्प्ले है।
  • फोन में 4000mAh की बैटरी मिलती है।
  • इसमें रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है।

Clicks कंपनी की ओर से एक नया और खास फोन Communicator लॉन्च किया गया है।

Photo Credit: Clicks

Clicks कंपनी की ओर से एक नया और खास फोन Communicator लॉन्च किया गया है। यह फोन वर्तमान में आने वाले स्मार्टफोन्स से बिल्कुल हटकर है। यह पुराने जमाने के BlackBerry फोन जैसा दिखता है। इसमें टच-स्क्रीन भी है, और साथ ही फिजिकल कीबोर्ड भी दिया गया है। यानी आपको इस फोन में स्मार्टफोन के साथ फीचर फोन का फील भी मिलने वाला है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो हर वक्त बड़े और भारी स्मार्टफोन रखने से बचने के लिए एक सेकंडरी फोन रखना पसंद करते हैं। फोन में केवल कुछ जरूरी ऐप्स दिए गए हैं जिनमें जीमेल, वॉट्सऐप आदि शामिल हैं। कंपनी ने लत लगाने वाले सोशल मीडिया ऐप्स जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम को इसमें नहीं रखा है। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स के बारे में। 

Clicks Communicator Phone Price

Clicks Communicator की कीमत 499 अमेरिकी डॉलर ( लगभग 41,000 रुपये) है। इसके अमेरिकी मार्केट में पेश किया गया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Clicks Communicator Phone Specifications

Clicks Communicator एक ऐसा फोन है जो आप सेकंडरी फोन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो यह फोन सिर्फ आप अपने काम पर फोकस करने के लिए रख सकते हैं। ध्यान भटकाने वाले ऐप्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि इसमें नहीं मिलेंगे। कंपनी ने केवल जीमेल, वॉट्सऐप, टेलीग्राम जैसे ऐप्स दिए हैं जो आपके बिजनेस और रोजमर्रा के कामों में जरूरी हैं। 

Communicator में फिजिकल की-बोर्ड मिलता है जो पुराने Blackberry फोन की याद दिलाता है। फोन में 4.03 इंच का AMOLED डिस्प्ले है।  इसके अलावा इसमें 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसे 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में 4000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी दिया गया है। यह फोन Android 16 पर रन करता है। इसमें रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। जबकि फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

खास फीचर्स

कम्युनिकेटर में कई खास फीचर्स भी हैं जो अन्य फोन्स में नहीं मिलते हैं। इसमें कंपनी एयरप्लेन मोड के लिए एक फिजिकल बटन दिया है। यानी फोन को बिना खोले ही आप इसे एयरप्लेन मोड में लगा सकते हैं। इसके अलावा इसमें एक सिग्नल लाइटिंग फीचर भी मिलता है। इससे पता चलता है कि आपको किसे मैसेज या ईमेल भेजना है। इसे कस्टमाइज भी किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.