Amazon Prime Day Sale 2023: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy M34 5G सस्ते में खरीदने का मौका, जल्द करें लिमिटेड है ऑफर

Samsung Galaxy M34 5G का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जुलाई 2023 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M34 5G में 6.6 इंच की FHD प्लस Super AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy M34 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy M34 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M34 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M34 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो यह फोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Amazon Prime Day Sale 2023 में भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। सेल के दौरान फोन को सस्ते में खरीदने के लिए बैंक ऑफर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी पर मिलने वाले डिस्काउंट के साथ-साथ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy M34 5G पर ऑफर


कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy M34 5G का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो ICICI Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1,250 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 17,749 रुपये हो जाएगी।


Advertisement
Samsung Galaxy M34 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy M34 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन 5nm Exynos 1280 SoC प्रोसेसर पर काम करता है। स्टोरेज के मामले में इस फोन में 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Samsung का यह 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI 5 पर काम करता है। कंपनी 5 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स और 4 ओएस अपग्रेड्स का वादा करती है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Samsung स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 5जी कनेक्टिविटी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एक बार चार्ज होकर 2 दिनों तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। 
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.