Call of Duty Modern Warfare 3 होगा 10 नवंबर को लॉन्च, जानें फीचर्स

एक्टिविजन इस साल 10 नवंबर को ग्लोबल लेवल पर Call of Duty Modern Warfare 3 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अगस्त 2023 09:53 IST
ख़ास बातें
  • एक्टिविजन Call of Duty Modern Warfare 3 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
  • यह गेम अपने पिछले टाइटल Modern Warfare II का सीक्वल होगा।
  • COD जॉम्बीज एक ओपन-वर्ल्ड पीवीई एक्सट्रैक्शन सर्वाइवल अनुभव प्रदान करेगा।

Photo Credit: Call of Duty

एक्टिविजन इस साल 10 नवंबर को ग्लोबल लेवल पर Call of Duty Modern Warfare 3 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह गेम अपने पिछले टाइटल Modern Warfare II का सीक्वल होगा। यहां हम आपको इस आगामी टाइटल के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ओपन कॉम्बैट मिशन के साथ कैंपेन
Advertisement
इस सीक्वल गेम में, Modern Warfare II में हुई घटनाओं को जारी रखा जाएगा, जहां कैप्टन प्राइस और टास्क फोर्स 141 दुश्मनों के खिलाफ आमने-सामने होंगे। ओपन कॉम्बैट मिशन को शामिल करने के लिए गेम का विस्तार हो रहा है, जहां प्लेयर्स का रोल सिनेमैटिक मोड में बेहतर होगा। यहां प्लेयर्स के फैसले लेने की क्षमता और स्ट्रैटजी का भी टेस्ट होगा। मान लीजिए कि आप एक रेस्कयू मिशन पर जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में आपके लिए अपने गियर बैग में नाइट विजन गॉगल्स और सरप्रेस्ड फायरआर्म्स रखना काफी जरूरी होगा। गेम में प्लेयर्स को घूमने के लिए व्हीकल मिलेंगे और वह अपने विजन तक पहुंचने के लिए कई रास्तों को चुन सकते हैं। प्लेयर्स को अपने हिसाब से खेलने के लिए पूरी आजादी है और ओपन कॉम्बैट मिशन इसका पूरा सपोर्ट करेगा।

मल्टीप्लेयर मैप्स और गेमप्ले
Advertisement
गेम मल्टीप्लेयर मोड में मॉडर्न वारफेयर मैप्स के सबसे बड़े कलेक्शन में से एक को शामिल करके अपनी 20वीं वर्षगांठ सेलिब्रेट करेगा। अफगान, फेवेला, इनवेशन, रस्ट और टर्मिनल जैसे मैप्स गेम में फिर से मिल सकते हैं। सामान्य गेम मोड के अलावा गेम अब कटथ्रोट नाम का नया प्ले मोड प्रदान करेगा।

ओपन वर्ल्ड के साथ जॉम्बी
Advertisement
गेम प्लेयर्स को अन्य स्क्वाअड के साथ टीम बनाने और जॉम्बी की बड़ी भीड़ से लड़ने का मौका देगा, जिसे सबसे बड़ा COD मैप कहा जाता है। इस बार सीओडी जॉम्बीज एक ओपन-वर्ल्ड पीवीई एक्सट्रैक्शन सर्वाइवल अनुभव प्रदान करेगा।  

 
रिव्यू
  • OpenCritic
  • MetaCritic
  • Good
  • Fantastic gunplay
  • Low system requirements
  • Variety of multiplayer modes
  • Great character moments
  • Expansive arsenal
  • Rewarding multiplayer progression
  • Bad
  • Constant game crashes
  • Boring first half of the campaign
  • No ranked in multiplayer
  • Lobbies reset after every match
  • SBMM not properly optimised
  • Difficult to differentiate enemies
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Genre

Shooter

Platform

PlayStation 4 (PS4), PlayStation 5 (PS5), Xbox One, Xbox Series S/X, PC: Windows

मोड्स

Single-player, Multiplayer

सीरीज

Call of Duty

PEGI Rating

18+
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Genre

Shooter

Platform

Nintendo Wii, PlayStation 3 (PS3), Xbox 360, PC: Windows

मोड्स

Single-player, Multiplayer

सीरीज

Call of Duty

PEGI Rating

18+
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.