iPhone खरीदने का सही समय कौन सा है, Apple Event से पहले खरीदें या लॉन्च के बाद?

iPhone खरीदने का प्लान है? जानें 2026 में iPhone 17 अभी खरीदना बेहतर है या iPhone 18 Pro और Foldable iPhone का इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 सितंबर 2026 10:56 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 खरीदें या iPhone 18 का इंतजार करें?
  • नए Pro मॉडल चाहने वालों के लिए इंतजार बेहतर
  • बजट खरीदारों के लिए iPhone 17 अभी भी अच्छा ऑप्शन

iPhone 17 खरीदें या नए iPhone 18 का इंतजार करें, जानें सही फैसला

Apple आज यानी 9 सितंबर 2026 को अपना बड़ा iPhone लॉन्च इवेंट करने वाला है। ऐसे में अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही है - अभी iPhone 17 खरीद लें या iPhone 18 के आने का इंतजार करें? इस बार मामला थोड़ा दिलचस्प है, क्योंकि Apple सितंबर में स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च नहीं करने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी पहले iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है, जबकि सामान्य iPhone 18 को 2027 के स्प्रिंग सीजन में लाया जा सकता है।

इसका मतलब यह है कि iPhone खरीदने का फैसला सिर्फ नए मॉडल के इंतजार पर निर्भर नहीं करता। अगर आपका बजट तय है, तो अभी मिलने वाली iPhone 17 की कीमत और आने वाले Pro मॉडल की संभावित कीमत के बीच बड़ा अंतर हो सकता है।

Advertisement

iPhone 17 अभी खरीदना सही रहेगा?

अगर आपको अभी नया iPhone चाहिए, तो iPhone 17 को नजरअंदाज करने की जरूरत नहीं है। Apple India पर iPhone 17 की शुरुआती कीमत फिलहाल ₹82,900 है और इसमें 256GB स्टोरेज मिलती है। फोन में 6.3 इंच ProMotion डिस्प्ले, A19 चिप और 48MP डुअल कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स हैं।

सबसे खास बात यह है कि इस बार सितंबर में सामान्य iPhone 18 के आने की उम्मीद नहीं है। इसलिए सिर्फ यह सोचकर iPhone 17 को टालना कि कुछ ही दिनों में उसी कीमत पर iPhone 18 आ जाएगा, फिलहाल सही नहीं लगता। iPhone 18 के स्टैंडर्ड मॉडल की लॉन्चिंग 2027 तक टलने की रिपोर्ट है।

Advertisement

iPhone 18 Pro का इंतजार क्यों करें?

अगर आपका बजट ज्यादा है और आप सबसे नया iPhone Pro मॉडल चाहते हैं, तो इंतजार करना बेहतर रहेगा। iPhone 18 Pro और Pro Max में A20 Pro चिप, कैमरा अपग्रेड, बड़ी बैटरी और छोटे Dynamic Island जैसे बदलाव मिलने की उम्मीद है। Variable Aperture कैमरा भी सबसे चर्चित अपग्रेड में शामिल है, हालांकि यह फीचर दोनों Pro मॉडल में आएगा या सिर्फ Pro Max में, इस पर अभी पूरी तरह स्पष्टता नहीं है।

लेकिन यहां कीमत बड़ा फैक्टर हो सकती है। रिपोर्ट्स में iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए अगर आपका बजट सीमित है, तो नया मॉडल आने के बाद मिलने वाला iPhone 17 ज्यादा वैल्यू दे सकता है।

Advertisement

iPhone 17 खरीदने का एक और फायदा 

नए iPhone लॉन्च के बाद iPhone 17 की कीमत में बाजार स्तर पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Apple की आधिकारिक कीमत तुरंत कम हो, यह जरूरी नहीं है, लेकिन ऑनलाइन रिटेलर्स बैंक ऑफर, एक्सचेंज और स्टॉक-क्लियरेंस डिस्काउंट दे सकते हैं। यानी अगर आपका लक्ष्य iPhone 17 ही खरीदना है, तो आज के Apple Event के बाद कीमत चेक करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। बहुत ज्यादा लंबा इंतजार करना भी सही नहीं होगा, क्योंकि पुराने मॉडल के खास स्टोरेज और कलर वेरिएंट का स्टॉक सीमित हो सकता है।

तो अभी खरीदें या इंतजार करें?

अगर आपका मौजूदा फोन ठीक चल रहा है और आपको Pro मॉडल या Foldable iPhone में दिलचस्पी है, तो आज का Apple Event देखने के बाद फैसला करें। अगर आपको ₹80-85 हजार के आसपास नया iPhone चाहिए, तो iPhone 17 अभी भी मजबूत ऑप्शन है, खासकर तब, जब लॉन्च के बाद इसकी रिटेल कीमत में और ऑफर मिल जाए।
 

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone 18, iPhone 17, Apple, iPhone Buying Guide, Smartphones
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  2. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  3. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  4. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  5. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  6. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  7. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  8. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  9. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.