मात्र Rs 797 में डेली 2GB डाटा, 365 दिनों की वैधता के साथ BSNL ने मचाया धमाल, जानें क्या है Jio और Airtel का ऑफर

जियो (Jio) के 783 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है। डाटा की बात करें तो इस प्लान में हर दिन 1.5GB डाटा मिलता है जो कि कुल मिलाकर 126GB डाटा बैठता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 सितंबर 2022 17:12 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 797 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा की सुविधा मिलती है।
  • Airtel के 779 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है।
  • जियो (Jio) के 783 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है।

Photo Credit: BSNL

सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी आज भी अपने किफायती प्रीपेड प्लान के लिए लोकप्रिय है। जी हां जिस बजट में अन्य टेलीकॉम कंपनियां 3 महीने की वैधता देती हैं तो वहीं बीएसएनएल उसी बजट में 1 साल की वैधता के साथ प्रीपेड प्लान प्रदान कर रही है। आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यही सच है। BSNL का 797 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अपने फायदों से Jio और Airtel को कड़ी टक्कर देता है। आइए जानते हैं कि बीएसएनएल ऐसे कैसे फायदे दे रहा है।

बीएसएनएल (BSNL) के 797 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा की सुविधा दी जाती है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। आपको बता दें कि यह एक माइग्रेशन पैक है जो कि आपको किसी दूसरे नेटवर्क प्रोवाइडर से बीएसएनएल में स्विच होने पर मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग दी जाती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद डाटा की स्पीड 80kbps तक गिर जाती है। इस प्लान में रोजाना 100SMS दिए जाते हैं। अब जरूरी बात यह है कि इस प्लान में सभी फ्रीबीज का लाभ सिर्फ 60 दिनों के लिए ही मिलता है।

एयरटेल (Airtel) के 779 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में 90 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग के लिए यह अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। एसएमएस के लिए इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes, Wynk Music फ्री और FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये कैशबैक मिलता है।

जियो (Jio) के 783 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है। डाटा की बात करें तो इस प्लान में हर दिन 1.5GB डाटा मिलता है जो कि कुल मिलाकर 126GB डाटा बैठता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है, जिसमें लोकल और एसटीडी कॉल्स शामिल हैं। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इसमें 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.