10 महीने पहले नदी में गिरा iPhone शख्‍स को मिला वापस, अभी भी कर रहा है काम

रिपोर्टों के मुताबिक कैनोइंग कर रहे एक अन्‍य शख्‍स को यह फोन नदी के दूसरी तरफ मिला था।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 जून 2022 11:40 IST
ख़ास बातें
  • एडिनबर्ग के रहने वाले ओवेन डेविस का आईफोन वाई नदी में गिर गया था
  • उन्‍होंने फोन को वापस पाने की उम्‍मीद छोड़ दी थी
  • लेकिन एक शख्‍स को वह मिल गया और ओवेन तक पहुंंच गया

फोन पूरी तरह से इस्‍तेमाल के लायक है या नहीं, यह अभी पता नहीं है, लेकिन इसने आईफोन की बेहतरीन बिल्‍ट क्‍वॉलिटी का उदाहरण जरूर पेश किया है।

खोया हुआ स्‍मार्टफोन मिल जाना ही बड़ी बात होती है, लेकिन ब्रिटेन से आई एक खबर चौंकाने वाली है। यहां एक शख्‍स को उसका नदी में गिरा हुआ आईफोन (iPhone) 10 महीनों के बाद मिल गया। और तो और फोन काम भी कर रहा है। ब्रिटिश मीडिया में यह खबर सुर्खियां बनी हुई है और लोग भी सोच रहे हैं कि आखिर 10 महीने से खोया फोन मिला तो सही, वह ठीक स्थिति में कैसे है। यह घटना पिछले साल अगस्‍त की बताई जाती है। एडिनबर्ग के रहने वाले ओवेन डेविस का आईफोन वाई नदी में गिर गया था। वह मान चुके थे कि फोन नहीं मिलेगा, लेकिन अब जो हुआ है वह यकीन से परे है। 

यह इस बात को भी साबित करता है कि टिकाऊपन के मामले में आईफोन का कोई मुकाबला नहीं है। आखिर 10 महीने से पानी में डूबी एक डिवाइस फ‍िर से काम कर पा रही थी। फोन पूरी तरह से इस्‍तेमाल के लायक है या नहीं, यह अभी पता नहीं है, लेकिन इसने आईफोन की बेहतरीन बिल्‍ट क्‍वॉलिटी का उदाहरण जरूर पेश किया है। 

रिपोर्टों के मुताबिक कैनोइंग कर रहे एक अन्‍य शख्‍स को यह फोन नदी के दूसरी तरफ मिला था। ओवेन से जब फोन खोया था, तब वह भी कैनोइंग कर रहे थे। जिस शख्‍स को फोन मिला, उनका नाम मिगुएल पाचेको बताया था। मिगुएल ने फोन को सुखाने के बाद उसकी तस्वीरें ऑनलाइन पोस्‍ट कीं। हैरान करने वाली बात यह थी कि सूखने के बाद फोन चार्ज होने लगा था और उसकी लॉक स्‍क्रीन भी काम कर रही थी। उसमें 13 अगस्‍त की तारीख दर्ज थी, जिस दिन फोन नदी में गिर गया था। 

मिगुएल के फेसबुक पोस्‍ट को करीब 4 हजार बार शेयर किया गया। ओवेन के दोस्‍तों ने डिवाइस को पहचान लिया, क्‍योंकि उन्‍हें पता था कि ओवेन का फोन नदी में गिर गया था। फोन खोने के वजह से ओवेन करीब 6 महीनों से इंटरनेट इस्‍तेमाल नहीं कर रहे थे। अब उन्‍हें उनका फोन वापस मिल गया है। ओवेन का कहना है कि उन्‍हें तो यकीन ही नहीं हो रहा कि उनका फोन फ‍िर से उनके पास है। उन्‍होंने फोन तलाशने वाले शख्‍स को धन्‍यवाद कहा है और उनकी कोशिशों की सराहना की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.