ब्लूटूथ के नए वर्जन Bluetooth 6.0 से उठा पर्दा, पहले से बेहतर होंगे फीचर्स

यह Apple के Find My और Google के Find My Device नेटवर्क्स को भी पहले से बेहतर बना देगा।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 सितंबर 2024 17:44 IST
ख़ास बातें
  • दो डिवाइसेज का एक दूसरे को ढूंढना बहुत आसान हो जाएगा।
  • कम्पैटिबल डिवाइसेज लॉन्च करने में मैनुफैक्चरर्स को अभी समय लग सकता है।
  • यह बैटरी की ज्यादा सेविंग करेगा।

ब्लूटूथ का नया वर्जन Bluetooth 6.0 रिवील कर दिया गया है।

वायरलेस कनेक्टिविटी की दुनिया में ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG) की ओर से ब्लूटूथ का नया वर्जन Bluetooth 6.0 रिवील कर दिया गया है। नए वर्जन के आने के बाद कहा जा रहा है कि अब नए डिवाइसेज में Bluetooth 6.0 के साथ पहले से ज्यादा बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स दिए जा सकेंगे। मसलन, दो डिवाइसेज के बीच की दूरी को ज्यादा सटीक तरीके से मापा जा सकेगा, डिजिटल की इस्तेमाल करते हुए ब्लूटूथ कनेक्शन पहले से ज्यादा सिक्योर होगा, साथ ही पहले से ज्यादा पावर सेविंग हो सकेगी। कम्पैटिबल डिवाइसेज के साथ ब्लूटूथ लेटेंसी को भी कम कर देगा।

Bluetooth SIG की ओर से लेटेस्ट ब्लूटूथ कोर स्पेसिफिकेशन वर्जन अपडेट के बारे में डिटेल्स शेयर किए गए हैं। इस नए वर्जन के साथ एक सबसे अहम फीचर जो यूजर्स को मिलने वाला है, वह होगा ब्लूटूथ चैनल साउंडिंग (Bluetooth Channel Sounding) फीचर। Bluetooth 6.0 में 6 निम्न स्तर के टेक्निकल बदलाव भी किए गए हैं जो यूजर्स को कम्पैटिबल डिवाइसेज में सीधे तौर पर नजर नहीं आएंगे। 

Bluetooth 6.0 Features
ब्लूटूथ चैनल साउंडिंग (Bluetooth Channel Sounding) के बारे में बात करें तो यह फीचर दो Bluetooth 6.0 के लिए एक दूसरे को ढूंढना बहुत आसान बना देगा। इसी के साथ यह Apple के Find My और Google के Find My Device नेटवर्क्स को भी पहले से बेहतर बना देगा। यह नया फीचर डिजिटल की (Keys) की सिक्योरिटी को भी पहले से बेहतर बना देगा। 
Advertisement

नए वर्जन में Monitoring Advertisers नाम से एक और नया फीचर आ रहा है। यह यूजर को बताएगा कि उनकी रूचि का कोई डिवाइस अब रेंज में पहुंच रहा है, या फिर रेंज से बाहर जा रहा है। इससे फायदा यह होगा कि डिवाइस के रेंज से बाहर चले जाने पर यह उसे स्कैन करना बंद कर देगा जिससे बैटरी की बचत की जा सकेगी। गेमर्स के लिए भी यह फायदेमंद होगा। जो गेमर्स इन-गेम कन्वर्सेशन में वायरलेस एक्सेसरीज का इस्तेमाल करते हैं, साथ ही जो लोग वीडियो कॉल के लिए वायरलेस ऑडियो डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इसके माध्यम से पहले से ज्यादा लो-लेटेंसी उपलब्ध होगी। 

लेटेस्ट ब्लूटूथ स्टैंडर्ड के साथ डिवाइसेज लॉन्च करने में मैनुफैक्चरर्स को अभी समय लग सकता है। लेकिन यूजर्स को यह ध्यान रखना होगा कि ब्लूटूथ 6.0 के इस्तेमाल के लिए आपके पास लेटेस्ट कम्पैटिबल स्मार्टफोन हो, साथ ही लेटेस्ट कम्पैटिबल एक्सेसरी भी हो। ग्लोबल मार्केट में इस तरह के डिवाइसेज को आने में अभी कई महीने का वक्त लग सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.