64MP क्वाड कैमरा, 8GB रैम, 4200mAh बैटरी के साथ Blu Bold N2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 810 SoC दिया गया है जिसे 8GB रैम के साथ पेअर किया गया है।   

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 13 अगस्त 2022 11:13 IST
ख़ास बातें
  • फोन के डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है
  • फोन में फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है
  • यह फोन सिंगल 8GB RAM+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है

Blu Bold N2 की कीमत अमेरिका में 249 डॉलर (करीबन 19,800 रुपये) रखी गई है

Blu Bold N2 अमेरिका में लॉन्च किया गया कंपनी की ओर लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इसमें 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। यह ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 एसओसी से लैस है और इसमें 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज कैपिसिटी मिलती है। फोन में रियर क्वाड कैमरा है जिसमें 64MP का मेन लेंस है। खास बात ये भी है कि फोन में फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले के अंदर ही दिया गया है और साथ में AI फेस आइडेंटिफिकेशन फीचर भी फोन में मिलता है। 
 

Blu Bold N2 price, availability

Blu Bold N2 की कीमत अमेरिका में 249 डॉलर (करीबन 19,800 रुपये) रखी गई है, जो सिंगल 8GB RAM+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्मार्टफोन को वर्तमान में अमेरिका में Amazon के माध्यम से खरीदा जा सकता है। इसे सिंगल साइप्रस टील कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अभी तक भारत सहित अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है।
 

Blu Bold N2 specifications

Blu Bold N2 एक 5G स्मार्टफोन है जो आउट ऑफ द बॉक्स Android 11 के साथ आता है।  इसमें 6.6 इंच फुलएचडी प्लस (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेंसिटी 393ppi है। इसे Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 810 SoC दिया गया है जिसे 8GB रैम के साथ पेअर किया गया है।   

कैमरा फ्रंट की बात करें तो, फोन क्वाड रियर कैमरा से लैस है जिसमें प्राइमरी लेंस 64MP का है। इसके साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस 115 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी दिया गया है। सेल्फी कैमरा के लिए फ्रंट में पिल शेप का कटआउट स्क्रीन के लेफ्ट साइड में दिया गया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का लेंस 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ है। फोन में 12 कैमरा मोड दिए गए हैं जिसमें फूड, बीच, पोर्ट्रेट, लैंड्सकेप, ब्लू स्काई, प्लांट और कई अन्य भी शामिल हैं। 
Advertisement

Blu Bold N2 में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो डिस्प्ले के अंदर ही दिया गया है। साथ में AI फेस आइडेंटिफिकेशन फीचर भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए यह 5G, 4G LTE, Bluetooth v5.1 और Wi-Fi को सपोर्ट करता है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट है और 4,200mAh बैटरी है, जिसके साथ 30W MAX क्विक चार्ज सपोर्ट है। फोन के डाइमेंशन 158.7 x 74.1 x 8.6mm और वजन 180 ग्राम है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.