BlackBerry Evolve और Evolve X होंगे 2 अगस्त को भारत में लॉन्च, टीज़र ज़ारी

टीज़र से फोन में रियर हिस्से पर मौज़ूद फिंगरप्रिंट सेंसर और दो कैमरे की झलक मिली है। पहले लीक हो चुकी तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि ये स्मार्टफोन फिज़िकल कीबोर्ड के साथ नहीं आएंगे।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 1 अगस्त 2018 19:06 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैकबैरी मोबाइल इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक टीज़र पोस्ट किया
  • पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर और ब्लैकबेरी ब्रांड का लोगो होगा
  • दो रियर कैमरे के साथ आएंगे BlackBerry Evolve और BlackBerry Evolve X
BlackBerry Evolve और BlackBerry Evolve X को भारत में 2 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। पहले इन दोनों स्मार्टफोन को BlackBerry Ghost और Ghost Pro कोडनेम से जाना जाता था। इन्हें भारत में ऑप्टिमस इंफ्राकॉम द्वारा लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इस कंपनी को भारत और कुछ दक्षिण एशियाई देशों में ब्लैकबेरी ब्रांड के स्मार्टफोन बेचने का लाइसेंस है। कंपनी ने अब इन फोन के लॉन्च का टीज़र ज़ारी किया है। टीज़र से फोन में रियर हिस्से पर मौज़ूद फिंगरप्रिंट सेंसर और दो कैमरे की झलक मिली है। पहले लीक हो चुकी तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि ये स्मार्टफोन फिज़िकल कीबोर्ड के साथ नहीं आएंगे।

मंगलवार को ब्लैकबैरी मोबाइल इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक टीज़र पोस्ट किया। इसमें ही ऐलान किया गया कि 2 अगस्त को ब्लैकबेरी इवोल्व और ब्लैकबेरी इवोल्व एक्स लॉन्च होंगे। लॉन्च इवेंट में हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी दिए जाने की उम्मीद है। टीज़र से खुलासा हुआ है कि इन स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर और ब्लैकबेरी ब्रांड का लोगो होगा। हैंडसेट के दायें हिस्से पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए जाने की उम्मीद है।


BlackBerry Evolve में निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिए जाने की उम्मीद है। हेडफोन जैक की झलक नहीं मिल पाई है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Evolve सीरीज़ के स्मार्टफोन 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आएंगे और एंड्रॉयड से लैस होंगे।
Advertisement

याद रहे कि इससे पहले BlackBerry KEY2 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया गया था। यह हैंडसेट सीरीज़ 7 एल्यूमिनियम फ्रेम, टेक्स्चर्ड डायमंड ग्रिप बैक पैनल और दो दिन की बैटरी लाइफ के दावे के साथ आता है। यह डुअल कैमरा सेटअप के साथ आने वाला ब्लैकबेरी ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है। ब्लैकबेरी की2 को भारत में 42,990 रुपये में बेचा जाता है। इसमें पोर्ट्रेट मोड और ऑप्टिकल ज़ूम जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा फिज़िकल क्वर्टी कीबोर्ड कई काम के शॉर्टकट के साथ आता है जिससे यूज़र को सिर्फ एक बटन दबाने पर ऐप लॉन्च करने की सुविधा मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlackBerry, BlackBerry Evolve, BlackBerry Evolve X
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.