ब्लैकबेरी अरोरा है पहला डुअल सिम ब्लैकबेरी स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 मार्च 2017 17:32 IST
उम्मीद के मुताबिक, ब्लैकबेरी ने अपना नया स्मार्टफोन अरोरा इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। इंडोनेशिया में ब्लैकबेरी ब्रांड वाले स्मार्टफोन को बनाने, मार्केटिंग और बिक्री का लाइसेंस बीबी मेराह पुति के पास है। इसी कंपनी ने अब ब्लैकबेरी अरोरा फोन लॉन्च किया है। फोन की कीमत 3,499,00 इंडोनेशियाई रुपया (करीब 17,000 रुपये) है। ब्लैकबेरी अरोरा इंडोनेशिया में कंपनी के विभिन्न ऑनलाइन ई-कॉमर्स स्टोर पर 12 मार्च तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

क्रैकबेरी की एक रिपोर्ट के अनुसार,  ब्लैकबेरी अरोरा में 5.5 इंच का 720 पिक्सल टचस्क्रीन है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो 4जी एलटीई के साथ आता है।

यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके 30 घंटे तक लगातार चलने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 152 x 76.8 x 8.5 मिलीमीटर और वज़न 178 ग्राम है। यह फोन ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में आएगा।

बात करें कैमरे की तो ब्लैकबेरी अरोरा में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में गूगल ऐप सूट और ब्लैकबपेरी हब पहले से इंस्टॉल आते हैं। ब्लैकबेरी अरोरा में सुरक्षा के लिए डीटेकएम भी पहले से इंस्टॉल आता है। फोन में 4जी के अलावा 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी जैसे फ़ीचर भी हैं।
Advertisement

बीबी मेराह पुति के वाइस प्रेसिडेंट स्टैनली विदजाजा ने कहा, ''यह ना केवल पहला ब्लैकबेरी ब्रांड का स्मार्टफोन है जिसे इंडोनेशिया में बनाया गया है, बल्कि यह दुनिया का पहला ब्लैकबेरी डिवाइस है जो डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है।''
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.