कीबोर्ड के साथ BlackBerry 5G फोन इस साल होगा लॉन्च

कंपनी ने बताया है कि BlackBerry फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ साल 2022 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह फोन कीबोर्ड के साथ ही दस्तक देगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 10 जनवरी 2022 18:43 IST
ख़ास बातें
  • BlackBerry 5G फोन पहले 2021 में होने वाला था लॉन्च
  • नए ब्लैकबेरी 5जी फोन में मिलेगा कीबोर्ड
  • हाल ही में बंद हुआ था Classic स्मार्टफोन्स पर कंपनी का सपोर्ट
नए साल की शुरुआत के साथ हाल ही में BlackBerry कंपनी ने BlackBerry 10 OS या इससे पिछले वर्ज़न पर काम करने वाले अपने सभी Classic स्मार्टफोन का सपोर्ट बंद कर दिया था। जिसके बाद माना ये जाना लगा कि ब्लैकबेरी स्मार्टफोन कंपनी का यह लगभग अंत ही है। लेकिन नए साल के साथ कंपनी ने अपने फैन्स के लिए नई उम्मीदें पैदा कर दी है। दरअसल, कंपनी ने आधिकारिक बयान के तहत यह कंफर्म किया है कि कंपनी जल्द ही नए BlackBerry फोन 5जी सपोर्ट के साथ लाने वाली है। बता दें, पहले कहा जा रहा था कि ब्लैकबेरी 5जी स्मार्टफोन साल 2021 में लॉन्च किए जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

BlackBerry ने Onward Mobility अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में जरिए फैन्स को जानकारी दी है कि BlackBerry का अंत अभी नहीं आया है। इसके अलावा, कंपनी ने बताया है कि BlackBerry फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ साल 2022 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह फोन कीबोर्ड के साथ ही दस्तक देगा।
Advertisement

आपको बता दें, इससे पहले कहा गया था कि ब्लैकबेरी 5जी फोन साल 2021 में लॉन्च किए जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं, अब कंपनी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि साल 2021 कंपनी के लिए काफी चैलेंजिंग साबित हुआ, जिस वजह से कंपनी नया फोन लेकर आने में असमर्थ रही। लेकिन जिन लोगों को लग रहा था कि यह ब्लैकबेरी का अंत है, उन सभी कयासों पर कंपनी ने अपने नए ब्लॉग-पोस्ट के जरिए पूर्ण-विराम लगा दिया है।

कंपनी ने जानकारी दी है कि नया 5जी-रेडी ब्लैकबेरी फोन भले ही देरी से... लेकिन लॉन्च जरूर किया जाएगा। यह फोन कीबोर्ड के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल फोन के नाम व स्पेसिफिकेशन संबंधी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement

गौरतलब है कि BlackBerry फोन ब्रांड ने साल 2021 के अंत के साथ उन सभी Classic स्मार्टफोन्स का सपोर्ट बंद कर दिया है, जो कि BB10 OS व इससे पुराने वर्ज़न पर काम करते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlackBerry 5G phone, BlackBerry
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.