iPhone बन जाएगा म्यूजिक स्टेशन! Black Shark ने मोबाइल पर चिपकने वाला ब्लूटूथ स्पीकर किया लॉन्च, 16 घंटे की है बैटरी

ब्लैक शार्क ब्लूटूथ स्पीकर एक बार के चार्ज में 16 घंटे तक चल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 13:51 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस से अटेचमेंट के लिए इसमें N52 ग्रेड का मेग्नेट लगा है।
  • यह 90dB तक की लाउडनेस पैदा कर सकता है।
  • स्पीकर में RGB लाइटिंग दी गई है।

Black Shark ने नया मेग्नेटिक ब्लूटूथ स्पीकर मार्केट में लॉन्च किया है।

Photo Credit: JD.com

Black Shark ने नया मेग्नेटिक ब्लूटूथ स्पीकर मार्केट में लॉन्च किया है। अगर आप भी ऑन-द-गो म्यूजिक के शौकीन हैं तो यह गैजेट आपके बहुत काम आ सकता है। ल्बैक शार्क के नए ब्लूटूथ स्पीकर में 1.45 इंच का फुल रेंज ड्राइवर लगा है। इसमें 4W की पावर आउटपुट मिलती है। यह 90dB तक की लाउडनेस पैदा कर सकता है। इसका ऑडियो इंजन बेस को रिच बनाता है और डिस्टॉर्शन को कम करता है। यह सिंगल चार्ज में 16 घंटे तक चल सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास फीचर्स के बारे में। 

Black Shark Bluetooth Speaker Price

Black Shark Bluetooth Speaker की कीमत 129 युआन (लगभग 1,700 रुपये) है। कंपनी ने इस स्पीकर को फिलहाल चीनी मार्केट में पेश किया है। इसे JD.com से बुक किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। 

Advertisement

Black Shark Bluetooth Speaker Specifications

Black Shark के नए ब्लूटूथ स्पीकर में 1.45 इंच का फुल रेंज ड्राइवर लगा है। इसमें 4W की पावर आउटपुट मिलती है। कंपनी के अनुसार, यह 90dB तक की लाउडनेस पैदा कर सकता है। इसे Red Shark ब्रांडेड ड्राइवर यूनिट से लैस किया गया है जिसमें DSP Pro 2.0 एल्गोरिदम दिया गया है। इसका ऑडियो इंजन बेस को रिच बनाता है और डिस्टॉर्शन को कम करता है जिससे बेहतरीन ऑडियो प्लेबैक मिलता है। 

डिजाइन और बॉडी एलिमेंट्स की बात करें तो Black Shark Bluetooth Speaker में मेटल और एबीएस बिल्ड दिया गया है। डिवाइस से अटेचमेंट के लिए इसमें N52 ग्रेड का मेग्नेट लगा है। मेग्नेटिक एक्सेसरी सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन्स जैसे iPhone आदि के साथ यह आसानी से चिपक जाता है। हॉरिजॉन्टल पोजीशन में लगाने पर यह फोन के स्टैंड की तरह काम करता है। 

Advertisement

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ब्लैक शार्क ब्लूटूथ स्पीकर एक बार के चार्ज में 16 घंटे तक चल सकता है। स्पीकर में RGB लाइटिंग दी गई है। मंद रोशनी में यह कैंडल लाइट जैसा ग्लो लेकर आती है। इसमें TWS पेअरिंग फीचर भी है। यह ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। स्पीकर को कंपनी ने IPX4 रेट किया है जो इसे हल्के पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.