Black Shark 3S गेमिंग फोन लॉन्च, Snapdragon 865 और 120Hz डिस्प्ले से है लैस

Black Shark 3 Pro और Black Shark 3 में शामिल यूएफएस 3.0 स्टोरेज की तुलना में Black Shark 3S में यूएफएस 3.1 फ्लैश स्टोरेज का उपयोग किया गया है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 1 अगस्त 2020 11:27 IST
ख़ास बातें
  • Black Shark 3S पिछले मॉडल की तुलना में लाता है कुछ बदलाव
  • 120Hz डिस्प्ले और UFS 3.1 स्टोरेज से है लैस
  • Snapdragon 865 चिपसेट और 12 जीबी तक रैम के साथ आता है नया गेमिंग फोन

Black Shark 3S में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल मिलता है

Black Shark 3S को शुक्रवार को गेमिंग स्मार्टफोन निर्माता ब्लैक शार्क द्वारा लॉन्च किया गया था। इस साल मार्च में कंपनी ने Black Shark 3 और Black Shark 3 Pro को लॉन्च किया था और अब इस सीरीज़ की यह तीसरी पेशकश है। नया स्मार्टफोन कई मामलों में ब्लैक शार्क 3 के समान है, लेकिन 120Hz हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और यूएफएस 3.1 फ्लैश स्टोरेज के साथ आता है। Black Shark 3S चीन में दो रंगों- स्काई क्लाउड ब्लैक और क्रिस्टल ब्लू में उपलब्ध होगा।
 

Black Shark 3S price

ब्लैक शार्क 3एस को दो वेरिएंट में बेचा जाएगा, दोनों में 12 जीबी LPDDR5 रैम होगी। 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 42,620 रुपये) है, जबकि 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 4,299 चीनी युआन (लगभग 45,800 रुपये) है। ब्लैक शार्क 3 प्रो और ब्लैक शार्क 3 प्रो में शामिल यूएफएस 3.0 स्टोरेज की तुलना में Black Shark 3S में यूएफएस 3.1 फ्लैश स्टोरेज का उपयोग किया गया है।
Advertisement
 

Black Shark 3S specifications

ब्लैक शार्क 3एस पहले के मॉडल की तरह ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का फायदा उठाएगा। फोन का डायमेंशन 168.72x77.33x10.42 मिलीमीटर वज़न लगभग 222 ग्राम है।

इसमें 6.67 इंच का 120 हर्ट्ज़, एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन (1080x2,400 पिक्सल) है। Black Shark 3S के डिस्प्ले में DCI-P3 कलर गैमट ​​और एमईएमसी मोशन कंपनसेशन तकनीक के सपोर्ट के साथ 500 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट भी मिलता है।
Advertisement

यह 5G और अन्य वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5 और नेविगेशन के लिए कई उपग्रहों के सपोर्ट के साथ आता है। यह डुअल सिम मोबाइल फोन है। Black Shark 3S में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन में 4,729mAh की बैटरी के साथ 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

ब्लैक शार्क 3एस में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर है। रियर कैमरों में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (PDAF) शामिल है। इसमें एक 13-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा भी मिलता है, जिसमें 120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू मिलता है और आखिर में तीसरा कैमरा 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। Black Shark 3S 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4729 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.