Black Shark 3 और Black Shark 3 Pro गेमिंग फोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

Black Shark 3 और Black Shark 3 Pro स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आते हैं। दोनों ही गेमिंग फोन में सर्वाधिक 12 जीबी रैम है और स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 4 मार्च 2020 18:04 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैक शार्क 3 और ब्लैक शार्क 3 प्रो तीन रियर कैमरों से लैस
  • Black Shark 3 और Black Shark 3 Pro में है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • ब्लैक शार्क 3 और ब्लैक शार्क 3 प्रो अभी भारत में लॉन्च करने की जानकारी नह

Black Shark 3 Pro गेमिंग स्मार्टफोन के फ्रेम में गेमिंग ट्रिगर बटन दिए गए हैं

Black Shark ब्रांड ने अपने गेमिंग फोन Black Shark 3 को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके साथ ही प्रो वेरिएंट भी लॉन्च किया है। इसके अलावा गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने कुछ एक्सेसरीज़ भी लॉन्च किए हैं। इन दोनों ही डिवाइस में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्रो वेरिएंट गेमिंग शोल्डर बटन के साथ आया है, लेकिन दूसरे फोन में यह नहीं है। ब्लैक शार्क 3 आरमर ग्रे, लाइटनिंग ब्लैक और स्टार सिल्वर रंग में मिलेगा, जबकि ब्लैक शार्क 3 प्रो को आरमर ग्रे और फैंटम ब्लैक रंगों में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Black Shark 3 and 3 Pro price and availability

चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर कंपनी के पोस्ट के अनुसार, ब्लैक शार्क 3 का 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट CNY 3,499 (लगभग 36,800 रुपये) और 12 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट CNY 3,799 (लगभग 39,900 रुपये) और 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट CNY 3,999 (लगभग 42,000 रुपये) में बेचा जाएगा।

Black Shark 3 Pro के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 4,699 (लगभग 49,400 रुपये) है। वहीं, इसके 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग 52,600 रुपये) है।

इन फोन को अभी चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इन्हें भारत में लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

एक्सेसरीज़ की बात करें, तो कूलिंग फैन CNY 179 (लगभग 1,890 रुपये) का है। ब्लैक शार्क का दावा है कि यह कूलिंग फैन 1 मिनट में तापमान को 14 डिग्री सेल्सियस तक गिरा देता है। ब्लैक शार्क गेमपैड 3.0 की कीमत CNY 199 (लगभग 2,100 रुपये) है। वहीं, मैगनेटिक चार्जिंग कनेक्टर की कीमत CNY 79 (लगभग 830 रुपये) है। इन सब के अलावा ईयरफोन (वायर और वायरलेस) और फोन कवर भी पेश किए गए हैं।
 

Black Shark 3 specifications

ब्लैक शार्क 3 एंड्रॉयड 10 के साथ आया है। इसमें 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले (1080 x 2400) है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और पिक्सल डेनसिटी  394 पीपीआई है। ब्लैक शार्क की वेबसाइट के मुताबिक, डिस्प्ले 105 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमेट सपोर्ट करता है और साथ ही इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 500 निट्स है। डिस्प्ले का 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है और 270 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट है। यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है। फोन का ग्राफिक्स एड्रेनो 650 जीपीयू द्वारा हैंडल किया जाएगा। ब्लैक शार्क 3 में रैम के दो विकल्प हैं- 8 जीबी और 12 जीबी।
Advertisement

रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर एफ/2.25 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जिसका लेंस एफ/ 2.2 वाला है।

ब्लैक शार्क में दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में यूएफएस 3.0 स्टोरेज है। यह फोन 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक को सपोर्ट करता है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

ब्लैक शार्क 3 में 4,720 एमएएच की बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, 8 जीबी+128 जीबी वेरिएंट 30 वॉट चार्जर के साथ आया है। इस फोन के पिछले हिस्से पर मैगनेटिक चार्जिंग कनेक्टर भी दिया गया है, जो 18 वॉट चार्जिग को सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 168.72x77.33x10.42 मिलीमीटर है और वज़न 222 ग्राम।
Advertisement
 

Black Shark 3 Pro specifications

ब्लैक शार्क प्रो में 7.1 इंच का एमोलेड डिस्प्ले (1080 x 2400 पिक्सल) है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 483 पीपीआई है। इस फोन में 97 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमेट के लिए सपोर्ट है, और साथ ही इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें भी डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला है और 270 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट है। यह फोन में भी स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर है और इस फोन का ग्राफिक्स भी एड्रेनो 650 जीपीयू द्वारा हैंडल किया जाएगा। प्रो वेरिएंट में भी रैम के विकल्प ब्लैक शार्क 3 की तरह ही है।

इस फोन का कैमरा स्पेसिफिकेशन ब्लैक शार्क 3 वाला है, लेकिन प्रो वेरिएंट में अंतर केवल लेज़र फोकस सोपर्ट का है। स्टोरेज के मामले में ब्लैक शार्क 3 प्रो केवल एक 256 जीबी विकल्प में आता है। कनेक्टिविटी के मामले में भी दोनों फोन एक समान हैं। ब्लैक शार्क 3 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जो 65 वॉट चार्जर स्टैंडर्ड के साथ आती है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4720 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.10 इंच

प्रोसेसर

2.84 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
  2. Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  4. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  7. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  8. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  9. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.