Black Shark 2 Pro की तस्वीर और स्पेसिफिकेशन लीक

Black Shark 2 Pro: आधिकारिक लॉन्च से पहले ब्लैक शार्क 2 प्रो की कथित वास्तविक तस्वीर लीक हो गई है। इसके अलावा हैंडसेट को एंटूटू पर भी लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 जुलाई 2019 10:15 IST
ख़ास बातें
  • 30 जुलाई को लॉन्च होगा ब्लैक शार्क 2 प्रो
  • एंटूटू पर Black Shark 2 Pro ने 405,598 प्वाइंट स्कोर किए
  • 12 जीबी रैम से लैस हो सकता है ब्लैक शार्क 2 प्रो

Black Shark 2 Pro की तस्वीर और स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: SlashLeaks

Black Shark 2 Pro गेमिंग स्मार्टफोन को 30 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले ब्लैक शार्क 2 प्रो की कथित वास्तविक तस्वीर लीक हो गई है। इसके अलावा ब्लैक शार्क 2 प्रो एंटूटू पर भी लिस्ट कर दिया गया है, याद करा दें कि कुछ दिनों पहले इसे गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया था। एंटूटू के अनुसार, ब्लैक शार्क 2 प्रो में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन Asus ROG Phone 2 है।

Slashleaks ने ब्लैक शार्क 2 प्रो की वास्तविक तस्वीर को लीक किया है। लीक हुई तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से की झलक देखने को मिल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्लैक शार्क 2 प्रो स्मार्टफोन ब्लैक शार्क 2 के समान हो सकता है। दोनों के बीच अंतर केवल यह होगा कि आगामी फोन के पिछले हिस्से पर आपको हरे रंग की एलईडी स्ट्राइप देखने को मिलेगी।

एंटूटू लिस्टिंग की बात करें तो ब्लैक शार्क 2 प्रो एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 640 जीपीयू का इस्तेमाल हो सकता है। इसके अलावा 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। एंटूटू टेस्ट में ब्लैक शार्क 2 प्रो ने 4,05,598 प्वाइंट तो वहीं ब्लैक शार्क 2 ने 3,75,592 प्वाइंट स्कोर किए हैं।

गीकबेंच पर ब्लैक शार्क 2 प्रो ने सिंगल कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 3,632 और 11,304 स्कोर किया था। लिस्टिंग से यह भी संकेत मिलता है कि यह 12 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। ब्लैक शार्क ने इस बात की भी पुष्टि की है कि कंपनी 5जी फोन पर भी काम कर रही है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.