Black Shark 2 गेमिंग स्मार्टफोन 18 मार्च को होगा लॉन्च

Xiaomi की सहयोगी कंपनी Black Shark ने अपने अगले गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 2 का टीज़र ज़ारी किया है। टीज़र में बताया गया है कि यह फोन लिक्विड कूल 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगा। यह थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मार्च 2019 17:05 IST
ख़ास बातें
  • “Black Shark Skywalker” नाम से सुर्खियों का हिस्सा रहा है यह फोन
  • Black Shark 2 के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन या फीचर का खुलासा अभी नहीं
  • फोन हीट मैनेजमेंट के लिए लिक्विड कूल 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगा
Xiaomi की सहयोगी कंपनी Black Shark ने अपने अगले गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 2 का टीज़र ज़ारी किया है। टीज़र में बताया गया है कि यह फोन लिक्विड कूल 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगा। यह थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम है। कंपनी ने अब ब्लैक शार्क 2 के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। Weibo पर साझा किए गए पोस्टर के मुताबिक, Black Shark 2 को चीनी मार्केट में 18 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन को अंतूतू पर लिस्ट किया गया है जिससे हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम होने का खुलासा हुआ है।

कंपनी द्वारा ज़ारी किए गए टीज़र पोस्टर में टॉप पर “Black Shark 2” नाम लिखा है और इसके नीचे 18 मार्च के लॉन्च तारीख का ज़िक्र है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Black Shark 2 के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन या फीचर का खुलासा नहीं किया है। सिर्फ इतना पता है कि फोन हीट मैनेजमेंट के लिए लिक्विड कूल 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगा।
Advertisement

Black Shark 2 लंबे वक्त से “Black Shark Skywalker” नाम से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। अब इसे AnTuTu पर लिस्ट किया गया है। बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किए जाने से इस फोन के स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गए हैं। हैंडसेट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, एड्रेनो 640 जीपीयू, 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। सॉफ्टवेयर की बात करें Black Shark 2 एंड्रॉयड 9 पाई से लैस होगा।

ब्लैक शार्क के इस फोन को हाल ही में Geekbench साइट पर 12 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया था। खबर है कि ब्लैक शार्क 2 के दो रैम वेरिएंट होंगे- 8 जीबी और 12 जीबी।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Black Shark, Black Shark 2, Xiaomi, Xiaomi Black Shark 2

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.