10,000 रुपये तक के बजट वालों के लिए बेस्ट स्मार्टफोन

हमेशा की तरह 10,000 रुपये तक के बेस्ट स्मार्टफोन की इस सूची में हमने खुद को Gadgets 360 द्वारा रिव्यू किए गए स्मार्टफोन तक ही सीमित रखा है। आइए एक नज़र डालिए 10,000 रुपये से कम दाम में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन पर।

विज्ञापन
Shobhit Varma, अपडेटेड: 4 जुलाई 2018 19:17 IST
ख़ास बातें
  • Realme 1 और रेडमी नोट 5 इस सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करते हैं
  • मोटो जी5एस और लेनोवो के8 प्लस जैसे पुराने हैंडसेट में भी दम-खम बाकी है
  • वैसे, ये सारे बजट हैंडसेट किसी ना किसी कमी के साथ ज़रूर आते हैं

Xiaomi Redmi Note 5

पिछले कुछ सालों में 10,000 रुपये वाले प्राइस रेंज के स्मार्टफोन में बड़ा अपग्रेड देखने को मिला है। खासकर Xiaomi और Motorola जैसी कंपनियों ने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की परिभाषा ही बदल कर रख दी है। इस सेगमेंट में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अब अच्छे एंड्रॉयड स्मार्टफोन किफायती होते जा रहे हैं। लेकिन अब भी आपको इस प्राइस रेंज के स्मार्टफोन में कुछ समझौता तो करना ही पड़ेगा, खासकर कैमरा परफॉर्मेंस को लेकर। लेकिन ओवरऑल परफॉर्मेंस के मामले में बीते सालों की तुलना में जबरदस्त सुधार हुआ है। आप दमदार बैटरी वाले फोन की तलाश में हैं या आपको गेमिंग का साथी चाहिए तो 10,000 रुपये से कम में भी आपके लिए कई विकल्प हैं।

हमेशा की तरह 10,000 रुपये तक के बेस्ट स्मार्टफोन की इस सूची में हमने खुद को Gadgets 360 द्वारा रिव्यू किए गए स्मार्टफोन तक ही सीमित रखा है। आइए एक नज़र डालिए 10,000 रुपये से कम दाम में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन पर। अगर आपको बजट और भी कम है तो आप 7,000 रुपये तक के बेस्ट स्मार्टफोन की सूची पर गौर कर सकते हैं।
 

Realme 1

ओप्पो का सब-ब्रांड है Realme। इसके ज़रिए कंपनी की कोशिश Xiaomi को चुनौती देने की है। Realme 1 (रिव्यू) में फाइबर ग्लास बॉडी है। इसमें पिछले हिस्से पर ग्लॉसी डायमंड कट इफेक्ट है जिस कारण से फोन भीड़ में अलग नज़र आता है। मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर के कारण परफॉर्मेंस बेहतरीन है और बैटरी लाइफ में भी दम है।


इस फोन के 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिेएंट की कीमत क्रमशः 8,999 रुपये और 10,999 रुपये है। Realme 1 एक पैसा वसूल हैंडसेट है। इस वजह से यह 10,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट का बेस्ट हैंडसेट है। Oppo ने इस फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी उतारा है जो महंगा है। यह वेरिएंट Xiaomi Redmi Note 5 Pro (रिव्यू) और Asus ZenFone Max Pro M1 (रिव्यू) जैसे हैंडसेट के सामने थोड़ा फीका नज़र आता है।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi Note 5

पतले बेज़ल वाले डिज़ाइन, दमदार बैटरी लाइफ, क्रिस्प और विविड डिस्प्ले, ठीक-ठाक कैमरे और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के कारण Redmi Note 5 (रिव्यू) हर लिहाज से फायदे का सौदा है। वैसे, इसमें कई अनचाहे ऐप पहले से इंस्टॉल हैं, लेकिन ये फोन को नहीं खरीदने के लिए काफी नहीं हैं।


Advertisement
इसमें बेहद ही सक्षम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। फोन में 5.99 इंच फुलस्क्रीन डिस्प्ले, 4000 एमएएच बैटरी और 32/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है जबकि 4 जीबी रैम वेरिएंट 11,999 रुपये में बिकता है।
 

Lenovo K8 Plus

लेनोवो के8 प्लस और लेनोवो के8 नोट के लिए लेनोवो ने वाइब यूआई की जगह स्टॉक एंड्रॉयड का दामन थामने का फैसला किया। तेज़ और स्मूथ सॉफ्टवेयर पैकेज के अलावा Lenovo K8 Plus की बैटरी लाइफ दमदार है। 3 जीबी रैम और मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर के कारण परफॉर्मेंस भी तारीफ योग्य रहती है। इन खूबियों के कारण यह हैंडसेट आसानी से इस सूची का हिस्सा बन जाता है।
Advertisement


इस प्राइस रेंज के सभी फोन की तरह Lenovo K8 Plus (रिव्यू) में कुछ कमियां भी हैं। कैमरे थोड़े निराश करते हैं और फोन भी थोड़ा बल्की है। लेकिन ओवरऑल पैकेज के तौर पर यह एक अच्छा विकल्प है। इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Moto G5S

मोटो जी5एस (रिव्यू) भले ही थोड़ा पुराना हो गया है, लेकिन इसमें अब भी बहुत दम है। इस स्मार्टफोन को बीते साल अगस्त में 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह आज की तारीख में 10,000 रुपये से कम में मिल जाता है। यह कम बजट वालों के लिए एक मजबूत विकल्प है।


Moto G5S एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के करीब-करीब स्टॉक वर्ज़न पर चलता है। इसे जल्द ही एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। कैमरे की तारीफ नहीं की जा सकती और स्क्रीन डिजाइन भी पुराने वाला है। लेकिन यह फोन इन कमियों को दमदार बैटरी लाइफ, स्मूथ सॉफ्टवेयर और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के दम पर दूर कर देता है।
 

Xiaomi Redmi 5

3 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ आने वाला शाओमी रेडमी 5 (रिव्यू) चीनी कंपनी शाओमी की 'कम दाम में दमदार स्पेसिफिकेशन' वाली पुरानी रणनीति का एक और नमूना है। स्मार्टफोन की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है और एक बार फुलचार्ज हो जाने के बाद यह लंबे वक्त तक साथ निभाता है।


कमी की बात करें तो यह एंड्रॉयड के पुराने वर्ज़न पर चलता है और कैमरे बेहद ही औसत क्वालिटी के हैं। इसके बावजूद फोन में 10,000 रुपये के बेस्ट स्मार्टफोन की सूची का हिस्सा बनने का दम है। इसके तीन वेरिएंट हैं- 7,999 रुपये में 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 8,999 रुपये में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज, और 10,999 रुपये में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज।
 

Infinix Hot S3

रिव्यू में हमने यह बात मानी थी कि Infinix Hot S3 मार्केट में मौजूद बेहतरीन हरफनमौला हैंडसेट में से एक है। भले ही इसकी बॉडी मेटल की ना हो और स्पेसिफिकेशन चौंकाने वाले नज़र ना आएं, लेकिन यह फोन अच्छी बैटरी लाइफ, विविड 18:9 डिस्प्ले और सक्षम कैमरे के दम पर उभर कर आता है।

स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ आता है। फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये में बिकता है। इसका एक और वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 10,999 रुपये है।

और विकल्प
10,999 रुपये एमआरपी वाला Honor 9 Lite भी एक अच्छा विकल्प है। बस कीमत हमारी सीमा से 1,000 रुपये ज़्यादा है। यह ग्लास यूनीबॉडी डिजाइन, फेस अनलॉक, सक्षम डुअल कैमरा सेटअप और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ आता है।

चार्जर से दूर रहने वाले शख्स Smartron t.phone P को चुन सकते हैं। इसकी 5000 एमएएच की बैटरी भरोसे लायक है। वैसे, इस फोन के कैमरे बेहद ही औसत स्तर के हैं।

10,000 रुपये के प्राइस रेंज में कौन है बेस्ट स्मार्टफोन? कमेंट के ज़रिए हमें बताएं....
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Best Phone Under 10000, best mobile under 10000
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  4. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  5. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  6. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  7. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  8. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  10. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.