10,000 रुपये से कम के बेहतरीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन

स्मार्टफोन की दुनिया में लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोडक्ट की सबसे ज़्यादा चर्चा होती है, क्योंकि नई खोज इसी सेगमेंट में देखने को मिलती है। लेकिन जब फोन खरीदने की बारी आती है तो हम में से ज़्यादातर लोग 10,000 रुपये वाली प्राइस कैटेगरी पर ज़्यादा भरोसा करते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जुलाई 2017 13:14 IST
स्मार्टफोन की दुनिया में लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोडक्ट की सबसे ज़्यादा चर्चा होती है, क्योंकि नई खोज इसी सेगमेंट में देखने को मिलती है। लेकिन जब फोन खरीदने की बारी आती है तो हम में से ज़्यादातर लोग 10,000 रुपये वाली प्राइस कैटेगरी पर ज़्यादा भरोसा करते हैं। देखा जाए तो स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां इस सेगमेंट में लगातार कुछ नया पेश करती रहती हैं। हमने 10,000 रुपये के प्राइस रेंज वाले बेहतरीन फोन के सेगमेंट में कुछ नए हैंडसेट शामिल किए हैं। अगर आप 10,000 रुपये खर्चकर नया हैंडसेट खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

हमेशा की तरह हमने सूची में उन्हीं हैंडसेट को शामिल किया है जिन्हें रिव्यू किया गया है। क्योंकि स्पेसिफिकेशन मात्र से किसी फोन की परफॉर्मेंस को आंका नहीं जा सकता। इसके अलावा एक साल से ज़्यादा पुराने फोन को नहीं शामिल किया गया है।

यह है 10,000 रुपये के पांच बेहतरीन स्मार्टफोन की सूची

Xiaomi Redmi 4    8/10
Yu Yureka Black    8/10
Lenovo K6 Power    8/10
Moto G4    7/10
Advertisement
Coolpad Note 3S    7/10

1. शाओमी रेडमी 4
Advertisement
पिछले एक साल तक Xiaomi Redmi 3S Prime हमारी इस सूची का हिस्सा लगातार बनता रहा। लेकिन अब इसकी जगह शाओमी रेडमी 4 ने ले ली है। अगर आपका बजट 10,000 रुपये का है तो यह एक बेहतरीन विकल्प है।

हमारे रिव्यू में 3 जीबी/ 32 जीबी वेरिएंट वाले फोन को 10 में से 8 रेटिंग प्वाइंट मिले थे। नए फोन की बैटरी लाइफ बेहतरीन है। इसका स्लिक और कॉम्पेक्ट डिज़ाइन भी आपको खासा पसंद आएगा। कैमरा निराश करने वाला है, लेकिन यह समस्या 10,000 रुपये प्राइस रेंज वाले हर स्मार्टफोन के साथ है। अगर आप पैसा वसूल स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं तो Xiaomi Redmi 4 एक बेहतरीन विकल्प है।
Advertisement

2. यू यूरेका ब्लैक
पिछला एक साल यू टेलीवेंचर्स ब्रांड के लिए गुमनामी भरा था। लेकिन कंपनी ने वापसी कर ली है। Yu Yureka Black इस प्राइस रेंज के लिए बेहतरीन विकल्प है। डिस्प्ले थोड़ा निराश करता है, लेकिन बाकी डिपार्टमेंट में यह अपनी कीमत को वाजिब ठहराता है। यह भी एक हरफनमौला हैंडसेट है।

Yu Yureka Black दिखने में अच्छा है और इसकी बैटरी लाइफ भी दमदार है। अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जो हर काम के लिए बना है तो 10,000 रुपये के प्राइस रेंज में यह एक बेहतरीन विकल्प है।

3. लेनोवो के6 पावर
यह पिछले पेश किए गए बेहतरीन स्मार्टफोन में से एक है। पुराना होने के बावजूद Lenovo K6 Power की दावेदारी कमज़ोर नहीं हुई है। परफॉर्मेंस ठीक-ठाक है और बैटरी लाइफ को दमदार कहना होगा।

रिव्यू में इसके डिस्प्ले और कैमरे को भी अच्छी रेटिंग मिली थी। लेकिन वक्त बदल चुका है। इसके बावजूद लेनोवो के6 पावर एक बेहतरीन विकल्प है। ऐसा नहीं है कि लेनोवो का यह फोन इस सूची में शामिल किए गए बाकी फोन को पूरी तरह से मात दे देता है। लेकिन यह एक अच्छा विकल्प है और इसे हाल ही में एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट भी मिला था। जबकि ज़्यादातर फोन अब भी एंड्रॉयड मार्शमैलो के साथ आते हैं। इसके अलावा इसे खरीदना भी बेहद ही आसान है।

4. मोटो जी4
10,000 रुपये की कीमत में उपलब्ध Moto G4 भी एक अच्छा स्मार्टफोन है। लेकिन कैमरे से निराशा होगी। वैसे, यह शिकायत इस प्राइस रेंज के लिए आम है। हालांकि, डिस्प्ले अच्छा है और परफॉर्मेंस ठीक-ठाक है। यह दिखने में भी बेहतरीन है।

बैटरी लाइफ और मोटोरोला का यूज़र इंटरफेस इसके पक्ष में जाता है। लेकिन फिंगरप्रिंट सेंसर की कमी खलेगी, क्योंकि इस प्राइस रेंज के ज़्यादातर फोन इस फ़ीचर के साथ आते हैं।

5. कूलपैड नोट 3एस
कूलपैड नोट 3एस को 2016 की आखिर में लॉन्च किया गया था। यह भी हर डिपार्टमेंट में ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है। अनोखे लुक और दिन की रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस इसके पक्ष में जाती है।

कमज़ोर बैटरी लाइफ और औसत परफॉर्मेंस के कारण यह टॉप पर जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाता। लेकिन अंतर इतना भी ज़्यादा नहीं है। अगर आपको डिज़ाइन और यूआई पसंद है तो यह 10,000 रुपये के प्राइस रेंज यह एक बेहतरीन ऑप्शन है।

अन्य विकल्प
इन फोन के अलावा कुछ हैंडसेट ऐसे भी हैं जिनके बारे में विचार किया जा सकता है। Micromax Canvas 6 Pro बुरा विकल्प नहीं है। रैम ज़्यादा है, लेकिन बैटरी लाइफ और कैमरा निराश करेगा। यह फोन गर्म भी होता है, इस वजह से यह हमारी सूची का हिस्सा नहीं बन पाया।

वैसे, 10,000 रुपये के प्राइस रेंज में दो फोन ऐसे भी हैं जिन्हें हमने रिव्यू नहीं किया है, लेकिन लॉन्च इवेंट के दौरान बिताए कुछ वक्त में हमें पसंद आए। हम बात कर रहे हैं Lyf F1s और Moto C Plus की। दोनों ही फोन के स्पेसिफिकेशन अच्छे हैं और मोटो सी प्लस की कीमत भी लुभाने वाली है।  Nokia 3 भी इस सूची का हिस्सा बनने में पूरी तरह से सक्षम है। लेकिन हम आपको इसका सुझाव नहीं दे रहे हैं, क्योंकि हमने इसे रिव्यू नहीं किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  4. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  10. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.