Benco ने लॉन्च किया बिना कैमरा और GPS वाला स्मार्टफोन

Benco V80s में 6.5 इंच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720p है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जनवरी 2022 18:17 IST
ख़ास बातें
  • Benco V80s एंड्रॉयड 11 पर रन करता है।
  • इसमें 2G, 3G और 4G के साथ डुअल बैंड वाइ-फाई सपोर्ट भी दिया गया है।
  • फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडीकार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

Benco V80s में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

आज के ज़माने में जब यूजर्स बजट स्मार्टफोन में भी 5G टेक्नोलॉजी की उम्मीद करने लगे हैं, Benco ने बिना जीपीएस और बिना कैमरा वाला स्मार्टफोन Benco V80s लॉन्च किया है। फोन में एक मीडियम बजट रेंज के सभी फीचर्स दिए गए हैं लेकिन इसमें फ्रंट और रियर कैमरा नदारद हैं। इतना ही नहीं, इस स्मार्टफोन में कंपनी ने जीपीएस फीचर भी नहीं दिया है। 6.5 इंच की बड़ी डिस्प्ले और Unisoc SC9863A चिपसेट से लैस ये फोन दो कलर वेरिएंट्स में आता है। इसमें कैमरा और जीपीएस फीचर नहीं होने के लिए कंपनी की ओर से कारण भी बताया गया है। 
 

Benco V80s Price, Availability

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Benco V80s का प्राइस कंपनी की ओर से अभी तक जारी नहीं किया गया है। कंपनी का कहना है इसमें कैमरा और जीपीएस की गैरमौजूदगी इसे अधिक ज्यादा प्राइवेसी देती है। चूंकि इसमें दोनों तरफ कैमरा नहीं दिया गया है और जीपीएस जैसा फीचर भी नहीं है, तो फोन का प्राइस काफी कम रखा जा सकता है। यह दो कलर वेरिएंट्स- सिल्वर और ब्लू में आता है।
Advertisement
  

Benco V80s Specifications

Benco V80s में 6.5 इंच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720p है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है और बेजल्स काफी मोटे हैं। स्क्रीन के टॉप पर नॉच भी दी गई है लेकिन उसमें सेल्फी कैमरा मौजूद नहीं है। हैंडसेट में Unisoc SC9863A प्रोसेसर है जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रो एसडीकार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। 

Benco V80s स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 11 सपोर्टेड है। हैंडसेट रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इसमें 2G, 3G और 4G के साथ डुअल बैंड वाइ-फाई सपोर्ट भी दिया गया है। कैमरा और जीपीएस फीचर्स के नहीं होने से फोन की सिक्योरिटी में कितना इजाफा होता है इसके बारे में तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन जो लोग एक सेकेंडरी फोन रखना चाहते हैं उनके लिए बेन्को का ये स्मार्टफोन एक सस्ता विकल्प हो सकता है। फिलहाल फोन की कीमत के बारे में खुलासा होना बाकी है, जिसके बाद ही कहा जा सकता है कि फोन किस प्राइस सेगमेंट में स्टैंड करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.