जेब में Samsung का फोन है तो सतर्क हो जाएं! सरकार ने जारी किया अलर्ट, जानें

सैमसंग के कई स्‍मार्टफोन्‍स में खामियां हैं और अटैकर आपकी जानकारी के बिना स्‍मार्टफोन में सेंध लगाकर सेंसटिव डेटा चुरा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2023 12:50 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग के कई स्‍मार्टफोन्‍स में सिक्‍योरिटी इशू
  • स्‍मार्टफोन में लगाई जा सकती है सेंध
  • ‘कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम’ (CERT-in) ने जारी किया अलर्ट

सैमसंग की फ्लैगशिप डिवाइसेज भी लिस्‍ट में शामिल हैं, जिन्‍हें टार्गेट किया जा सकता है। (सांकेतिक इमेज)

अगर आप सैमसंग का स्‍मार्टफोन यूज करते हैं, तो सतर्क हो जाएं। सरकार के साइबर सिक्‍योरिटी वॉचडॉग- ‘कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम' (CERT-in) ने सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है। इसमें उन सैमसंग डिवाइसेज के सिक्‍योरिटी इशू का जिक्र है, जो एंड्रॉयड 11, 12, 13 और 14 पर चलते हैं। आसान भाषा में समझाया जाए, तो सैमसंग के कई स्‍मार्टफोन्‍स में खामियां हैं और अटैकर आपकी जानकारी के बिना स्‍मार्टफोन में सेंध लगाकर सेंसटिव डेटा चुरा सकता है।  

खास यह है कि सैमसंग की फ्लैगशिप डिवाइसेज भी लिस्‍ट में शामिल हैं, जिन्‍हें टार्गेट किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज, गैलेक्सी जेड फ्लिप5, गैलेक्सी जेड फोल्ड5 आदि डिवाइसेज के साथ सिक्‍योरिटी इशू का पता चला है। 

CERT-in की वेबसाइट में बताया गया है कि अगर हमलावर किसी सैमसंग डिवाइस को टार्गेट करता है तो वह सिम पिन एक्सेस कर सकता है। ब्रॉडकास्ट भेज सकता है। सिस्‍टम का टाइम बदल सकता है जिससे नॉक्स गार्ड लॉक को बायपास करना आसान हो जाता है। ऐसा करने के बाद आपके स्‍मार्टफोन से कई जानकारियां उड़ाई जा सकती हैं। 

ध्‍यान देने वाली बात है कि सैमसंग गैलेक्सी S23 स्‍मार्टफोन को Android 14 का अपडेट मिल गया है। फ‍िर भी वह  लिस्‍ट में शामिल है। सैसमंग यूजर्स को सलाह दी गई है कि वह अपने स्‍मार्टफोन को फटाफट से अपडेट कर लें। साथ ही जब फ्यूचर में कोई सिक्‍योरिटी अपडेट आए तो उसे फौरन अपने फोन में इंस्‍टॉल कर लें। अगर आपकी डिवाइस अप टू डेट नहीं है तो इंटरनेट पर या फोन में आने वाले अनजान लिंक्‍स को खोलने से बचें। 
Advertisement

गौरतलब है कि इंटरनेट पर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आमतौर पर एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन्‍स को सेफ माना जाता है, लेकिन अटैकर्स ने इनमें सेंध लगाने की रास्‍ते भी तलाश लिए हैं। इसीलिए स्‍मार्टफोन कंपनियां समय-समय पर डिवाइस से जुड़े अपडेट लाती रहती हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.