16GB RAM, 50MP कैमरा के साथ होगा Asus Zenfone 11 Ultra लॉन्च, जानें सबकुछ

Asus Zenfone 11 Ultra में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो कि FHD+ रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मार्च 2024 13:46 IST
ख़ास बातें
  • Asus Zenfone 11 Ultra में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Asus Zenfone 11 Ultra मे 50 मेगापिक्सल IMX890 प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Asus Zenfone 11 Ultra में 5500mAh की बैटरी होगी।

Asus Zenfone 11 Ultra में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: X/Evan Blass

Asus आधिकारिक तौर पर ग्लोबल बाजार में 14 मार्च, 2024 को Asus Zenfone 11 Ultra स्मार्टफोन को पेश करेगा। यह स्मार्टफोन लोकप्रिय Zenfone 10 का अपग्रेड है जो कि अपने पिछले मॉडल से काफी अलग है। यहां हम आपको Asus Zenfone 11 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Asus Zenfone 11 Ultra की कीमत


पिछले हफ्ते एक लीक से पता चला कि Asus Zenfone 11 Ultra के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CZK 24,990 (लगभग 89,184 रुपये) होगी, जबकि 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CZK 26,490 (लगभग 94,562 रुपये) है। ये अर्ली बर्ड कीमतें होने की उम्मीद है जो कि कीमत में बढ़ोतरी के बाद CZK 1,000 (3,557 रुपये) और CZK 2,500 (लगभग 8,853 रुपये) तक बढ़ सकती हैं।


Asus Zenfone 11 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Asus Zenfone 11 Ultra में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो कि FHD+ रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। पिछली रिपोर्ट के अनुसार, Zenfone 11 Ultra पांच कलर ऑप्शन Eternal Black, Skyline Blue, Misty Gray, Verdure Green और Desert Sienna में मिलेगा। डिजाइन के लिहाज से आगामी फोन काफी हद तक ROG Phone 8 के समान है, जिसमें रियर कैमरा मॉड्यूल में थोड़े बदलाव हैं। लीक हुए रेंडर से पता चला है कि फोन में समान कैमरा लेआउट होगा, जिसमें मॉड्यूल के दाईं ओर एक बड़ा कैमरा कटआउट और बाईं ओर दो छोटे कटआउट होंगे।

गीकबेंच लिस्टिंग से पहले ही पता चला है कि Zenfone 11 Ultra मॉडल नंबर ASUS_AI2401_H के साथ Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.30GHz है। इसने सिंगल कोर टेस्ट में 2226 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 6949 प्वाइंट हासिल किए हैं। इस फोन में 16GB LPDDR5x RAM के साथ 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। हालांकि, यह साफ नहीं है कि इस फोन में कूलिंग सिस्टम होगा या नहीं।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Zenfone 11 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल IMX890 प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और OIS सपोर्ट के साथ 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी होगी जो कि 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर, ब्लूटूथ 5.3 और WiFi 7 सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.