Asus Zenfone 10 हुआ 16GB रैम, 4300mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Asus Zenfone 10 लॉन्च अभी यूरोप में ही हुआ है। फोन को Aurora Green, Comet White, Eclipse Red, Midnight Black और Starry Blue जैसे पांच कलर में उतार गया है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जून 2023 11:41 IST
ख़ास बातें
  • असुस का ये फोन 50 मेगापिक्सल के Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर से लैस है।
  • अल्ट्रावाइड शॉट्स के लिए 13 मेगापिक्सल का सेंसर भी दिया है।
  • पावर के लिए इसमें 4,300mAh की बैटरी है

फोन को Aurora Green, Comet White, Eclipse Red, Midnight Black और Starry Blue जैसे पांच कलर में उतार गया है।

Photo Credit: Asus

Asus Zenfone 10 फोन Asus की ओर से लॉन्च कर दिया गया है। ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हुआ ये लेटेस्ट Asus स्मार्टफोन Asus Zenfone 9 का सक्सेसर है। इसमें दमदार Snapdragon 8 Gen 2 SoC है और 4,300mAh की बैटरी दी गई है। फोन को पांच कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फास्ट चार्जिंग भी आजकल स्मार्टफोन में जरूरी फीचर बन चुका है जिसको देखते हुए कंपनी ने इसमें 30W फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग की खूबी भी दी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन। 
 

Asus Zenfone 10 price

Asus Zenfone 10 प्राइस की बात करें तो इसकी कीमत 799 यूरो (लगभग 71,400 रुपये) से शुरू होती है जिसमें डिवाइस 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसके 8 जीबी रैम और 256 स्टोरेज वाले मॉडल को 849 यूरो (लगभग 75,900) रुपये की कीमत का रखा गया है। जबकि टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसे 929 यूरो (लगभग 83,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। 

Asus Zenfone 10 लॉन्च अभी यूरोप में ही हुआ है। फोन को Aurora Green, Comet White, Eclipse Red, Midnight Black और Starry Blue जैसे पांच कलर में उतार गया है। अन्य मार्केट्स में यह साल की तीसरी तिमाही तक आ सकता है, ऐसा कहा गया है। 
 

Asus Zenfone 10 specifications

Asus Zenfone 10 के स्पेक्स पर नजर डालें तो फोन 5.9 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें फुलएचडी प्लस रेजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है जो कि एक उम्दा और स्मूद स्क्रीन एक्सपीरियंस दे सकता है। 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाले डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Victus की सेफ्टी दी गई है। 
Advertisement

असुस जेनफोन 10 में Snapdragon 8 Gen 2 SoC मौजूद है जो कि 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। साथ में Adreno 740 GPU ग्राफिक्स के लिए दिया गया है। फोन में 16GB LPDDR5X RAM और 512 जीबी तक UFS4.0 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है जो कि एक आकर्षक स्पेसिफिकेशन कहा जा सकता है। यह Android 13 आधारित Asus ZenUI पर ऑपरेट करता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो असुस का ये फोन 50 मेगापिक्सल के Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर से लैस है। साथ में अल्ट्रावाइड शॉट्स के लिए 13 मेगापिक्सल का सेंसर भी दिया है। सेल्फी के लिए डिवाइस को 32 मेगापिक्सल सेंसर से नवाजा गया है। पावर के लिए इसमें 4,300mAh की बैटरी है जो कि 30W की वायर्ड चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी मिल जाता है। साथ ही धूल और पानी में खराब होने से बचाने के लिए यह IP68 रेटेड है। फोन के डाइमेंशन 146.5mm x 68.1mm x 9.4mm और वजन 172 ग्राम है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  2. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  4. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  6. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  9. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.