50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ Asus ROG Phone 6D लेगा एंट्री!, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

यह स्मार्टफोन रियर में ट्रू 50 मेगापिक्सल के सोनी IMX766 प्राइमेरी कैमरा से लैस हो सकता है। बैटरी की बात की जाए 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 सितंबर 2022 17:50 IST
ख़ास बातें
  • Asus, Asus ROG Phone 6D सीरीज लाने की तैयारी कर रही है।
  • ROG Phone 6D Ultimate में नया कूलिंग सॉल्यूशन आएगा।
  • बैटरी की बात की जाए 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Asus ROG Phone 6D में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: 91Mobiles

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Asus मार्केट में 19 सितंबर को Asus ROG Phone 6D सीरीज को लाने की तैयारी कर रही है। नई ROG Phone 6D सीरीज में फ्लैगशिप MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जाएगा। लॉन्च से पहले लोकप्रिय टिप्सटर DCS ने लो एंड ROG Phone 6D के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। यहां हम आपको इस नए आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

सोशल मीडिया साइट Weibo पर टिप्स्टर द्वारा पोस्ट के मुताबिक ROG Phone 6D Ultimate मॉडल और लो एंड मॉडल Dimensity 9000+ चिपसेट से लैस हो सकता है। डिस्प्ले की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है।
Advertisement

कैमरा की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन रियर में ट्रू 50 मेगापिक्सल के सोनी IMX766 प्राइमेरी कैमरा से लैस हो सकता है। बैटरी की बात की जाए 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
कंपनी ने यह भी टीज किया है कि ROG Phone 6D Ultimate में नया कूलिंग सॉल्यूशन आएगा जो कि पहले किसी भी ROG Phone के अलग एयरफ्लो प्रदान करता है। लीक फीचर्स ROG Phone 6D सीरीज के अल्टीमेट और लो एंड वेरिएंट दोनों में एक जैसे हो सकते हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि नया कूलिंग सिस्टम भी लो एंड मॉडल में आएगा या नहीं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  2. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  5. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  6. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  7. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  8. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  10. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.