ASUS ROG Phone 5 आज 18GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च! ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

ASUS ROG Phone 5 लॉन्च से पहले ही कई बेंचमार्किंग साइट जैसे गीकबेंच (Geekbench) पर स्पॉट हो चुका है।

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 10 मार्च 2021 09:06 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 5 में Qualcomm Snapdragon 888 दिया जा सकता है
  • Asus ROG Phone 5 में 6.78 इंच डिस्प्ले मिल सकती है
  • Asus ROG Phone 5 में 6,000mAh बैटरी मिल सकती है

ASUS ROG Phone 5 का लॉन्च इवेंट आज 10 मार्च को शाम 4:30 बजे शुरू होगा।

ASUS ROG Phone 5 आज 10 मार्च 2021 को भारत में लॉन्च होगा। ASUS ROG Phone 5 का एक सेपरेट पेज Flipkart पर पहले ही लाइव हो गया है। आप ASUS ROG Phone 5 के लॉन्च इवेंट को आप अपने मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप पर देख सकते हैं। ASUS ROG Phone 5 लॉन्च से पहले ही कई बेंचमार्किंग साइट जैसे गीकबेंच (Geekbench) पर स्पॉट हो चुका है। लॉन्च से पहले जानकारी मिली है कि ASUS ROG Phone 5 में 18GB तक का रैम ऑप्शन मिल सकता है। इसके अलावा फोन को Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। हम आपको यहां ASUS ROG Phone 5 के अनुमानित प्राइस, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

ASUS ROG Phone 5 LiveStream Details, Price 


Advertisement
ASUS ROG Phone 5 का लॉन्च इवेंट आज 10 मार्च को शाम 4:15 बजे शुरू होगा। कंपनी इस लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग अपने यूट्यूब चैनल पर करेगी। इस फोन को Flipkart के जरिए बेचा जाएगा, जहां इसका सेपरेट पेज पहले ही लाइव हो गया है। भारत में इस स्मार्टफोन को 45 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर इवेंट को लाइव देख सकते हैं।

ASUS ROG Phone 5 Specifications Features (Expected) 


Advertisement
Asus ROG Phone 5 के बारे में Asus पहले ही घोषणा कर चुका है कि इस फोन को 10 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। फोन में कंपनी 6.78 इंच डिस्प्ले के साथ 6,000mAh बैटरी और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन दे सकती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 64 मेगापिक्सल का हो सकता है।

Asus ROG Phone 5 की गीकबेंच  लिस्टिंग से पता चलता है कि ये फोन मॉडल नंबर ASUS_I005DB के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 1,113 और मल्टी कोर टेस्ट में 3,468 का स्कोर मिला है। यह फोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 18जीबी तक रैम ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में ऑक्टा कोर 1.8Ghz SoC के साथ Qualcomm Snapdragon 888 SoC देखने को मिल सकता है।
Advertisement

Asus ROG Phone 5 को पहली बार गीकबेंच पर स्पॉट नहीं किया गया है। इससे पहले ये फोन मॉडल नंबर ASUS_I005DA के साथ 16GB रैम के साथ भी बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। ऐसा हो सकता है कि ASUS_I005DA, और लेटेस्ट ASUS_I005DB दो अलग-अलग Asus ROG Phone 5 के वेरिएंट हों, जिन्हें अलग-अलग रैम कैपेबिलिटी के साथ पेश किया जाएं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.