Asus 5Z को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Asus 5Z को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है, जानें इसके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 12 जून 2019 14:55 IST
ख़ास बातें
  • 8 जीबी तक रैम व स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है असूस 5ज़ेड
  • Asus 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है नया अपडेेट

Asus 5Z को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Asus ने पिछले साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus ZenFone 5Z को भारत में लॉन्च किया था। असूस ने Asus 5Z को पिछले साल 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उतारा था लेकिन लॉन्च के बाद इसकी कीमत में कटौती की गई थी। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने Zen और ZenFone ट्रेडमार्क वाले प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक लगा दी है जिस वज़ह से अब इसे Asus 5Z नाम से जाना जाएगा। Asus 5Z को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है जो सिक्योरिटी, साउंड और सिस्टम ऑप्टिमाइज़ेशन इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है।

फर्मवेयर-ओवर-द-एयर (FOTA) अपडेट को भारत में बैच बनाकर जारी किया गया है, ऐसे में सभी यूज़र तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट तीन प्रमुख बदलावों के साथ आ रहा है। पहला तो अपडेट मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है, इसके अलावा साउंड क्वालिटी को इंप्रूव किया गया है और साथ ही अपडेट सिस्टम ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ आ रहा है। नए अपडेट के साथ फोन में नए फीचर्स को नहीं जोड़ा गया है।
Advertisement

स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। Asus 5Z फोन को एंड्रॉयड ओरियो  के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन कुछ समय बाद स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिल गया था।

जैसा कि हमने आपको बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में Zen और ZenFone ट्रेडमार्क वाले प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक लगा दी है जिस वज़ह से Asus को अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के नाम भी बदलाव करना पड़ा है। असूस का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus ZenFone 6Z को अब भारत में Asus 6Z नाम से उतारा जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus, Asus Zenfone 5Z, Asus 5Z
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  4. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  8. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  10. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.