Apple लॉन्च नहीं करेगी iPhone 19, 2027 में ये है कंपनी का नया प्लान

Apple ने बीते महीने सबसे स्लिम iPhone Air समेत iPhone 17 सीरीज को भारत समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2025 13:49 IST
ख़ास बातें
  • Apple 2026 में iPhone 18 सीरीज से स्टैंडर्ड आईफोन मॉडल को हटाएगी।
  • Apple साल 2020 में iPhone 20 Air लेकर आने वाला है।
  • Apple साल 2020 में iPhone 20 Pro Max पेश करने वाला है।

iPhone 17 में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने बीते महीने सबसे स्लिम iPhone Air समेत iPhone 17 सीरीज को भारत समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया था। एप्पल हर साल सितंबर में अपनी आईफोन सीरीज को क्रमबद्ध तरीके से नंबर सीरीज के साथ आगे बढ़ा रही है। अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एप्पल 2027 में iPhone 19 को न लाकर सीधे iPhone 20 पेश करेगी। जी हां iPhone 19 को स्किप कर दिया जाएगा। एप्पल ने पहला आईफोन 2007 में लॉन्च किया था और 2027 में 20वी वर्षगांठ पर अगली जनरेश के फ्लैगशिप आईफोन को iPhone 20 का नाम देगी। आइए Apple के इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Omdia के सीनियर रिसर्चर Hee Moo Yeol ने एक कॉन्फ्रेंस में यह बताया कि Apple साल में दो बार अपने डिवाइसेज को लॉन्च करेगी। इस प्लान के अनुसार, 2027 की पहली छमाही में iPhone 18e और iPhone 20 लॉन्च किए जाएंगे। वहीं iPhone 20 Air, iPhone 20 Pro, iPhone 20 Pro Max और iPhone Fold 2 को दूसरे छमाही में लॉन्च किया जाएगा।

Apple लंबे समय से सितंबर में आईफोन लॉन्च करती आ रही है। और अब नई रिपोर्ट से जो सामने आ रहा है यह उसके रिलीज पैटर्न से एक बड़े बदलाव का संकेत है। Omdia का मानना है कि Apple 2026 में iPhone 18 सीरीज से स्टैंडर्ड आईफोन मॉडल को हटाएगी। इस दौरान कंपनी सिर्फ iPhone Air, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहला फोल्डेबल आईफोन ही पेश करेगी। कंपनी के इस इस कदम से 2026 में आईफोन डिस्प्ले की डिमांड में 2 करोड़ यूनिट की कमी होने का अनुमान है। हालांकि, जो 2027 में iPhone 20 लाइनअप के विस्तार के बाद फिर से बढ़ जाएगी।

आपको बता दें कि Apple ने पहले भी इसी तरह के आईफोन के नाम स्किप किए हैं। साल 2017 में कंपनी ने iPhone की 10वीं वर्षगांठ पर iPhone X को पेश करते हुए OLED डिस्प्ले की शुरुआत की थी। उस समय भी iPhone 9 नाम को स्किप कर दिया गया था। अब इसी प्रकार एप्पल के स्ट्रैटजी में बदलाव के साथ iPhone 19 को स्किप करते हुए iPhone 20 लेकर आने की संभावना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone 19, iPhone 20, Omdia

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  4. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  5. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  7. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  8. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.