आईफोन 7 के साथ आएगा 4 इंच वाला एक और आईफोन: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 नवंबर 2015 11:01 IST
पिछले साल ऐप्पल ने दो बड़े डिस्प्ले वाले आईफोन मॉडल पेश किए थे। कंपनी ने 4 इंच के आईफोन मॉडल की लीक से हटते हुए 4.7 इंच के डिस्प्ले वाला आईफोन 6 और 5.5 इंच वाला आईफोन 6 प्लस पेश किया। कंपनी ने इस साल भी पिछले साल के डिस्प्ले साइज को नए अपग्रेडेड वर्ज़न में बरकरार रखा। उम्मीद तो 4 इंच के आईफोन मॉडल लॉन्च किए जाने की भी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब खबर है कि कंपनी इस डिस्प्ले साइज के हैंडसेट पर काम कर रही है।

केजीआई एनेलिस्ट मिंग-ची क्यो, जिन्हें विश्वसनीय रिपोर्ट देने के लिए जाना जाता है, ने बताया है कि कंपनी की योजना 2016 में 4 इंच का आईफोन मॉडल पेश करने की है।

क्यो ने निवेशकों के साथ एक नोट शेयर किया जिसमें अगले साल लॉन्च किए जाने वाले ऐप्पल स्मार्टफोन के मॉडल का ज़िक्र था। नोट में उन्होंने कहा है कि उन्हें ऐप्पल द्वारा 4 इंच का आईफोन मॉडल लॉन्च करने की उम्मीद है क्योंकि मार्केट में छोटे स्क्रीन वाले आईफोन की मांग है। क्यो के मुताबिक, कंपनी इस हैंडसेट को 'बजट स्मार्टफोन' के तौर पर पेश करेगी।

इस हैंडसेट को 2016 की पहली छमाही के दौरान डेवलप किए जाने की उम्मीद है। इसे अगले साल लॉन्च किए जाने वाले आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के साथ पेश किया जाएगा। जहां तक स्पेसिफिकेशन का सवाल है तो यह एक मेटल बॉडी वाला डिवाइस होगा और आईफोन 6एसआईफोन 6एस प्लस में इस्तेमाल किए गए ए9 चिपसेट से लैस होगा।
Advertisement

हालांकि, इस हैंडसेट में 3डी टच फ़ीचर नहीं होगा। ऐप्पल चाहता है कि यह फ़ीचर बड़े हैंडसेट लाइनअप का ही हिस्सा रहे। आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस इस फ़ीचर के साथ आते हैं और आने वाले मॉडल में भी इसके मौजूद रहने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.