Apple का इवेंट 10 नवंबर को, जानें क्या हो सकता है लॉन्च

इस साल जून में Apple के WWDC इवेंट में, कंपनी ने पूरे मैक लाइनअप को अपने इन-हाउस प्रोसेसर के साथ बदलने का इरादा जताया था।

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 3 नवंबर 2020 12:01 IST
ख़ास बातें
  • Apple 10 नवंबर को 'one more thing' नाम का एक इवेंट आयोजित कर रही है
  • आगामी Macs के लिए नए Silicon प्रोसेसर की उम्मीद
  • 17 नवंबर को नए हार्डवेयर लॉन्च की पहले ही मिल चुकी है जानकारी

Apple इवेंट कंपनी की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव दिखाया जाता है

Apple ने "one more thing" इवेंट के लिए निमंत्रण भेजा है। कई अटकलें हैं कि Apple का यह इवेंट नए Macs के लिए है, जो कंपनी के खुद के नए सिलिकॉन प्रोसेसर पर चलेंगे। ऑनलाइन इवेंट 10 नवंबर को सुबह 10 बजे या 11.30 बजे (पीएसटी) शुरू होगा। यह पिछले कुछ महीनों में तीसरा ऐप्पल इवेंट है। सितंबर के इवेंट में अपडेटेड आईपैड और वॉच लाइनअप को लॉन्च किया गया था और इसके बाद अक्टूबर में iPhone 12 लाइनअप को। उन दोनों इवेंट में ऐप्पल की सिलिकॉन घोषणा की उम्मीद की गई थी, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने इस बड़ी घोषणा के लिए एक खास दिन चुनने का फैसला किया है।

इस साल जून में Apple के WWDC इवेंट में, कंपनी ने पूरे मैक लाइनअप को अपने इन-हाउस प्रोसेसर के साथ बदलने का इरादा जताया था। इस कदम का मतलब यह नहीं है कि इंटेल-आधारित मैक पुराने हो गए हैं; Apple का कहना है कि नए मॉडल अभी विकास में हैं और कुछ समय के लिए A-सीरीज़ Macs के साथ शिप होंगे। मौजूदा Macs को आने वाले कई सालों के लिए नए MacOS अपडेट्स का सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

ऐसा लगता है कि अब इसकी घोषणा होने जा रही है और कुछ हफ्ते पहले, टिपस्टर जॉन प्रोसेर ने वास्तव में इस इवेंट की जानकारी लीक की थी - प्रोसेर ने ट्वीट किया था कि ऐप्पल 10 नवंबर को एक इवेंट आयोजित करेगी और 17 नवंबर को नए हार्डवेयर लॉन्च करेगी। यह देखते हुए कि इवेंट की पुष्टि अब 10 नवंबर के लिए की गई है, 17 नवंबर का लॉन्च आशाजनक लग रहा है।

WWDC में बोलते हुए, Apple के सीईओ टिम कुक ने कहा था कि यह कदम "मैक के लिए एक बड़ी छलांग है", जो कि एक अधिक शक्तिशाली और एनर्जी-एफिशियंट सिस्टम प्राप्त करेगा।
Advertisement

आमतौर पर, ईवेंट को Apple की साइट, Apple TV ऐप और YouTube पर स्ट्रीम किया जाता है। आप नीचे पूर्ण रूप से Apple के आमंत्रण को देख सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.