iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे

कंपनी का नया सॉफ्टवेयर अपडेट अपने साथ कई नए फीचर्स लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जून 2026 19:36 IST
ख़ास बातें
  • अगर फोन में कोई समस्या आ जाती है तो उसे रिकवर करना बहुत आसान होगा।
  • यूजर फोन को तुरंत ट्रबलशूट कर सकते हैं और आईफओन को रेस्टोर कर सकते हैं।
  • आईफोन खुद ही इतना सक्षम होगा कि वह खुद को ठीक कर सके।

Apple iOS 27 में नया Recovery Assistant नामक फीचर सबसे खास होगा जो खुद ही समस्या को पहचान लेगा

Photo Credit: Apple

Apple ने हाल ही में iOS 27 से पर्दा उठाया है। कंपनी का नया सॉफ्टवेयर अपडेट अपने साथ कई नए फीचर्स लेकर आने वाला है। अब इसी के साथ कंपनी एक ऐसा कमाल का फीचर जोड़ने जा रही है जिसकी मदद से iPhone में रिकवरी करना चुटकी का खेल हो जाएगा। यानी अगर आपके iPhone में कोई समस्या आ रही है तो नए अपडेट के तहत यह खुद ही उस समस्या का पता लगा लेगा और उसे फिक्स भी कर देगा। आइए जानते हैं कैसे काम करेगा यह फीचर, और कैसे कर सकते हैं इसे इस्तेमाल। 

Apple iOS 27 के साथ कंपनी एक धांसू फीचर लेकर आने वाली है। iOS 27 के पहले डेवलपर बीटा वर्जन के साथ यह फीचर मिलने वाला है। iPhone रिकवरी इसमें बेहद आसान होने वाली है। टिप्स्टर Aaron Perris ने X पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें इस फीचर के स्क्रीनशॉट दिखाए गए हैं।

Advertisement

New in iOS 27: On-Device Recovery Mode Options

When turning on your iPhone, if you continue to hold the power button, you will see new recovery options such as:

Recovery Assistant
Software Update
Diagnostics Mode
Erase All Content and Settings
Recovery Mode via Mac pic.twitter.com/eS404VH8Ca

— Aaron (@aaronp613) June 10, 2026

टिप्स्टर के मुताबिक अगर फोन में कोई समस्या आ जाती है तो उसे रिकवर करना चुटकी का खेल होगा। इसके लिए आईफोन को ऑन करते समय पावर बटन को होल्ड करना होगा, जिसके बाद एक नया मेन्यु खुलेगा। इसमें कई तरह के रिकवरी ऑप्शन यूजर को मिल जाएंगे जिसमें निम्नलिखित विकल्प शामिल होंगे- 

  • Recovery Assistant
  • Software Update
  • Diagnostics Mode
  • Erase All Content and Settings
  • Recovery Mode via Mac

इनकी मदद से यूजर फोन को तुरंत ट्रबलशूट कर सकते हैं और आईफओन को रेस्टोर कर सकते हैं। इसके लिए तुरंत Mac या पीसी की जरूरत नहीं पड़ेगी। आईफोन खुद ही इतना सक्षम होगा कि वह खुद को ठीक कर सके। 

Advertisement

Recovery Assistant नामक फीचर इसमें सबसे खास होगा जो खुद ही समस्या को पहचान लेगा और साफ्टवेयर संबंधी परेशानियों को ठीक कर लेगा। Software Update फीचर से यूजर फोन में सीधे लेटेस्ट iOS को डाउनलोड कर सकेगा। Diagnostics Mode से Apple Support रन किया जा सकेगा जिससे कि पता चलेगा कि दिक्कत सॉफ्टवेयर में है या हार्डवेयर में है। 

iOS 27 में रिकवरी मोड कैसे इस्तेमाल करें
अगर आपके आईफोन में कोई समस्या आ जाती है तो साधारण रूप से सबसे पहले इसे टर्न ऑफ (Turn Off) कर दें। 
फोन बंद होने के पश्चात् साइड बटन को दबाकर होल्ड करें जिससे कि पावर ऑन किया जाता है। अब एपल का लोगो दिखाई देने लगेगा। 
साइड बटन को अभी भी होल्ड करके रखें, कुछ पल बाद लोगो के नीचे प्रोग्रेस बार दिखाई देने लगेगा। 
यहीं पर होल्ड रखने से फोन में रिकवरी मोड लॉन्च हो जाएगा। 
रिकवरी मोड ऑन होते ही इसमें पांच तरह के रिकवरी विकल्प आपको दिखाई देंगे जो ऊपर बताए गए हैं। इनमें से कोई भी चुनकर आप आसानी से फोन की रिकवरी कर सकते हैं। 

iPhone के लिए ये नए रिकवरी फीचर अभी अधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं किए गए हैं। कहा जा रहा है कि iOS 27 Developer Beta के साथ ये मिलने वाले हैं जो धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। जैसे ही बीटा वर्जन स्टेबल वर्जन में आएगा ये सभी के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। इससे आईफोन यूजर्स को सॉफ्टवेयर में आने वाली दिक्कतों से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 
 

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.