आईफोन के कैमरे पर काम करते हैं ऐप्पल के 800 से ज्यादा इंजीनियर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2015 13:12 IST
कभी आपने सोचा है कि आईफोन के कैमरे की इंडस्ट्री में इतनी साख क्यों है। इसकी वजह है कि ऐप्पल के कर्मचारियों की फौज का इस टेक्नोलॉजी को लगातार विकसित करने के लिए प्रयासरत रहना। कंपनी के 800 से ज्यादा इंजीनियर कैमरे को बेहतरीन बनाने में काम में लगे रहते हैं। कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने एक इंटरव्यू में हैंडसेट डेवलप करने के लिए की जाने वाली मेहनत का खुलासा किया।

60 मिनट्स के चार्ली रोज़ से बातचीत में ऐप्पल कैमरा हार्डवेयर के सीनियर डायरेक्टर ग्राहम टाउनसेंड ने खुलासा किया कि आईफोन 6एस प्लस का कैमरा मॉड्यूल 200 अलग-अलग पार्ट को मिलाकर बना है। कैमरे की अहमियत का अंदाजा टाउनसेंड की इस बयान से लगाया जा सकता है जिसमें उन्होंने बताया कि 800 इंजीनियरों की टीम सिर्फ कैमरा मॉड्यूल पर काम करती है।
Advertisement

कैमरे के अंदर 4 बेहद ही पतले तार हैं। टाउनसेंड ने कहा कि ये तार माइक्रोसस्पेंशन के लिए हैं ताकि यूज़र के हाथ हिलने से होने वाले असर को कम किया जा सके। ये सारे तार इंसान के बाल से भी पतले होते हैं।
 

ऐप्पल के कैंपस में एक लैब है जहां पर कैमरे के आउटपुट की जांच होती है। कुछ इंजीनियर अलग-अलग किस्म की रोशनी में कैमरे से लिए गए फोटोग्राफ की जांच करते हैं। और बेहतर परिणाम के लिए लगातार ही कैमरा मॉड्यूल में बदलाव करते रहते हैं। उन्होंने कहा, "एक तस्वीर लेने के लिए 24 बिलियन ऑपरेशन एक साथ होते हैं।"
Advertisement

इस साल ही ऐप्पल ने अपने आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस में कैमरा रिज़ॉल्यूशन बढ़ाया था। आईफोन 6 के 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे की तुलना में इस बार के आईफोन मॉडल 12 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ लॉन्च किए गए। अब एक नया फ्लैश भी है जो कलर और आसपास की रोशनी के हिसाब से खुद को ढालने का काम करता है। यूज़र अब कैमरे से 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं जबकि यह पहले फुल-एचडी तक सीमित था। आईफोन 6एस प्लस के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के अलावा कंपनी ने नया लाइव फोटो फ़ीचर भी पेश किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.