Apple के फोल्डेबल iPhone और iPad के लिए फैंस को करना होगा अभी और इंतजार, जानें कब होंगे लॉन्च?

Apple वर्षों से दोनों डिवाइस विकसित कर रहा है, जिनमें से फोल्डेबल आईफोन के पहले तैयार होने की संभावना है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2024 22:22 IST
ख़ास बातें
  • Apple वर्षों से दोनों डिवाइस विकसित कर रहा है
  • इनमें से फोल्डेबल आईफोन के पहले तैयार होने की संभावना है
  • कंपनी कथित तौर पर 2026 में लॉन्च की योजना बना रही है
Apple 2026 तक पतले iPhone मॉडल और फोल्डेबल डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी मौजूदा 8mm iPhone मॉडल से पतले मॉडल पेश करने पर विचार कर रही है। इतना ही नहीं, ऐप्पल फैंस 2026 में फोल्डेबल डिवाइस को भी एक्सपीरिएंस कर सकेंगे। ऐसा बताया गया है कि कंपनी दो फोल्डेबल डिवाइस पेश कर सकती है, जिनमें से एक छोटा मॉडल होगा, जो iPhone मॉडल हो सकता है, जबकि दूसरा 19-इंच स्क्रीन साइज में आ सकता है।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए टेकक्रंच ने बताया कि Apple अगले कुछ वर्षों में दो फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें से एक 19-इंच स्क्रीन साइज में आ सकता है, जो डेस्कटॉप मॉनिटर के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है। एक मॉडल छोटा होगा, जो फोल्डेबल आईफोन के रूप में काम कर सकता है, जिसमें कथित तौर पर iPhone 16 Pro Max की तुलना में बड़ी स्क्रीन होगी।
Advertisement

रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि Apple वर्षों से दोनों डिवाइस विकसित कर रहा है, जिनमें से फोल्डेबल आईफोन के पहले तैयार होने की संभावना है। कंपनी कथित तौर पर 2026 में लॉन्च की योजना बना रही है, लेकिन इसे एक साल पीछे धकेला जा सकता है।

वहीं, ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बड़े साइज वाले फोल्डेबल डिवाइस को एक विशाल आईपैड के रूप में बताया है। हालांकि कंपनी कथित तौर पर एक फोल्डेबल आईफोन को भी तैयार कर रही है।
Advertisement

इसी महीने एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Apple को फोल्डेबल डिवाइसेज के लिए हिंज मैकेनिज्म से जुड़ा एक पेटेंट मिला है। इस हिंज का इस्तेमाल स्मार्टफोन के अलावा अन्य फोल्डेबल डिवाइसेज में भी किया जा सकता है। अमेरिका के पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) की वेबसाइट पर पब्लिश किए गए एक डॉक्यूमेंट में Apple के नए हिंज डिजाइन के बारे में जानकारी उपलब्ध है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो हिंज स्ट्रक्चर के  साथ जुड़ा है। यह एक एक्सिस के आसपास बेंड होता है। 
Advertisement

इसमें फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है जो दो हिस्सों में बंटा है। ऐप्पल ने बताया है कि नए हिंज मैकेनिज्म में रोटेशनल सिंक्रोनाइजेशन गियर्स के दो सेट हैं। इनका डिजाइन डिवाइस को फोल्ड करने के तरीके पर नियंत्रण के लिए बनाया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  3. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  4. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  5. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  7. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  10. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.