iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...

फोन सिंगल कलर वेरिएंट, व्हाइट में लॉन्च होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जून 2026 18:49 IST
ख़ास बातें
  • रियर साइड में फोन के अंदर हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिखाया गया है।
  • सबसे चर्चित डिजाइन एलिमेंट इसका फ्रंट कैमरा है।
  • फोन में 2nm प्रोसेसिंग पर बना लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट मिल सकता है।

iPhone Ultra कंपनी का पहला फोल्डेबल होगा। कंपनी इसे सितंबर में पेश कर सकती है।

Photo Credit: X/@Sonny Dickson

WWDC 2026 की चर्चा जोरों पर है। इसी के साथ Apple का पहला फोल्डेबल फोन भी लीक हो गया है। जी हां, Apple के पहले बुक स्टाइल फोल्डेबल आईफोन की पहली झलक सामने आ गई है। लीक होते ही इसकी डमी इमेज इंटरनेट पर छा गई हैं। यह iPhone Ultra के नाम से सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि फोन एक सिंगल कलर वेरिएंट में आएगा और यह काफी आकर्षक शेड में होगा। फोन में सेल्फी के लिए पंचहोल राउंड कटआउट दिया गया है। इसी के साथ फोन के चिपसेट समेत भीतरी और बाहरी डिस्प्ले भी लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल। 

iPhone Ultra का डिजाइन लीक हो गया है। और यह लीक फोन के बारे में काफी कुछ कहता है। रोचक रूप से एप्पल का पहला फोल्डेबल बहुत अलग होने वाला है। अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक यह कोई रेगुलर फोल्डेबल नहीं होगा। टिप्स्टर Sonny Dickson के मुताबिक, फोन साइडवे में चौड़ा होगा लेकिन हाइट में छोटा होगा। आप कह सकते हैं कि यह अनफोल्ड होने के बाद एक टैब जैसा अहसास दे सकता है। कंपनी का यह फोन बुक स्टाइल फोल्डेबल बताया गया है। फोन सिंगल कलर वेरिएंट, व्हाइट में लॉन्च होने की बात सामने आई है। 

Advertisement

First look at the iPhone Fold dummy unit. It doesn't look like Apple will offer multiple colors, with white currently appearing to be the only option. What do you think? pic.twitter.com/olMzm6t6Ts

— Sonny Dickson (@SonnyDickson) June 7, 2026

इसका सबसे चर्चित डिजाइन एलिमेंट इसका फ्रंट कैमरा है। यह सर्कुलर पंचहोल कटआउट में आ सकता है। कंपनी पहली बार ऐसा कैमरा डिजाइन इस्तेमाल कर सकती है। भीतरी डिस्प्ले का कैमरा बाईं तरफ मिल सकता है। रियर साइड में फोन के अंदर हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिखाया गया है जिसमें दो कैमरा दिख रहे हैं। फोन की डमी यूनिट में क्रीज भीतरी डिस्प्ले के ठीक बीच में दिख रही है। हालांकि कई लीक्स में सामने आया है कि कंपनी इस फोन में जितना हो सके क्रीज को कम से कम रखने के लिए पुरजोर कोशिश करती आ रही है। 

iPhone Ultra कंपनी का पहला फोल्डेबल होगा। कंपनी इसे सितंबर में पेश कर सकती है। बहुत संभावना है कि iPhone 18 Pro सीरीज के साथ यह लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 2nm प्रोसेसिंग पर बना लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट मिल सकता है। इस फोन में कंपनी अबतक की सबसे बड़ी बैटरी दे सकती है। फोन में कवर डिस्प्ले 5.5 इंच का बताया जा रहा है जबकि भीतरी डिस्प्ले 7.8 इंच का हो सकता है। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.