आईफोन 6एस और 6एस प्लस की बिक्री शुरू, खरीदने वालों में रोबोट भी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 सितंबर 2015 15:18 IST
शुक्रवार को ऐप्पल के नए आईफोन 6एस और 6एस प्लस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई। हर साल की तरह इस साल भी ऐप्पल के फ्लैगशिप हैंडसेट को लेकर कंज्यूमर के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बिक्री की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से हुई। इस बार हैंडसेट की खरीददारों की सूची में एक रोबोट का भी नाम है।

जानकारों का मानना है कि पहले वीकेंड में ही इन डिवाइस के 1.2 से 1.3 करोड़ यूनिट बिक जाएंगे। ऐसा ही उत्साह पिछले साल भी देखने को मिला था जब सुपरहिट रहे आईफोन 6 के करीब 1 करोड़ यूनिक पहले वीकेंड पर बिक गए थे। वो भी तब जब कंपनी के सबसे बड़े मार्केट चीन में इस डिवाइस को देरी से पेश किया गया था।
Advertisement

नए आईफोन 6एस स्मार्टफोन खरीदने वालों शुरुआती यूज़र में लूसी नाम की टेलीप्रजेंस रोबोट रही जिसे मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव लूसी केली द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था।
हैंडसेट को लेकर दीवानगी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सेनफ्रांसिसको हो या लंदन या फिर सिडनी, हर जगह इस डिवाइस के रिलीज होने के कई दिन पहले से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। ऐप्पल ने भी जानकारी दी थी कि प्री-ऑर्डर बुकिंग को देखते हुए पिछले साल पहले वीकेंड में हुई बिक्री के रिकॉर्ड को टूटने के पूरे आसार हैं।

कंपनी ने 2007 में पहली बार आईफोन लॉन्च किया था। आज की तारीख में यह ऐप्पल का सबसे ज्यादा बिकने वाला डिवाइस है।
Advertisement

आईफोन 6एस और 6एस प्लस, जिनकी कीमत क्रमशः 199 और 299 डॉलर (करीब 13,100 और 19,700 रुपये) से शुरू होती है, इन्हें 9 सितंबर को अमेरिका के सेन फ्रांसिसको शहर में लॉन्च किया गया था। हैंडसेट की बिक्री सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, हॉन्गकॉन्ग, जापान, न्यूजीलैंड, प्योर्टो रिको, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में हो रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.