Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल

इवेंट में कंपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 सितंबर 2026 06:03 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro सीरीज का इंतजार आज खत्म हो सकता है।
  • Apple अपना पहला फोल्डेबल आज दुनिया के सामने पेश कर सकती है।
  • Apple के नए सीईओ John Ternus के नेतृत्व में यह पहला इवेंट होगा।

Apple का बहुप्रतीक्षित iPhone 18 लॉन्च इवेंट 'Surprise and shine' आज आखिरकार होने जा रहा है।

Photo Credit: Apple

आज दुनियाभर की नजरें Apple पर टिकी हुई हैं। 9 सितंबर यानी आज, बुधवार को Apple इस साल अपना सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। आप इसे Apple का अबतक का सबसे बड़ा इवेंट भी कह दें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। क्योंकि बड़े लंबे इंतजार के बाद Apple अपना पहला फोल्डेबल आज दुनिया के सामने पेश कर सकती है। वहीं, iPhone 18 Pro सीरीज का इंतजार तो सारी दुनिया को है ही। इसके अलावा भी ढेरों प्रोडक्ट्स के लॉन्च होने की चर्चा कई दिनों से है। आइए जानते हैं विस्तार से कंपनी के 'Surprise and shine' इवेंट के बारे में, कितने बजे होगा लाइव, कैसे देख सकते हैं घर बैठे! 

Apple का बहुप्रतीक्षित iPhone 18 लॉन्च इवेंट 'Surprise and shine' आज आखिरकार होने जा रहा है। इवेंट में कंपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपने इतिहास का पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है। इवेंट इसलिए भी खास है क्योंकि कंपनी के नए सीईओ John Ternus के नेतृत्व में यह पहला इवेंट होने जा रहा है। एक हफ्ते पहले ही, 1 सितंबर को Tim Cook की जगह Apple CEO का पद John Ternus ने संभाला है।

Apple Surprise and Shine Event कब और कितने बजे होगा?

Apple का Surprise and shine Event आज, बुधवार, 9 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

Apple Surprise and Shine Event कहां पर होने जा रहा है?

Apple Surprise and Shine Event कंपनी के Apple Park में होगा जो क्यूपर्टिनो, कैलिफॉर्निया में स्थित है। 

Advertisement

Apple Surprise and Shine Event कैसे देखें लाइव?

Apple का 9 सितंबर का इवेंट यूजर्स अपने घर बैठे ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट आदि डिवाइसेज पर इस इवेंट को आप सहूलियत के अनुसार, आराम से LIVE देख सकते हैं। कंपनी के विभिन्न ऑनलाइन/सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। सभी डिटेल्स आपको यहां पर दी जा रही हैं। 
Apple की ऑफिशियल वेबसाइट Apple.com पर इसे देखा जा सकता है। 
Apple TV ऐप पर भी लॉन्च इवेंट को लाइव देखा जा सकता है। 
Apple के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम देखा जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.