फोन में डाइनेमिक आइलैंड भी होगा लेकिन वह बहुत ही छोटा होगा।
iPhone 20 Pro को कंपनी अपने सबसे स्पेशल आईफोन के तौर पर लॉन्च कर सकती है।
Photo Credit: YouTube/FPT
Apple 2027 में अपनी 20वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इस मौके पर कंपनी अपना अबतक का सबसे खास iPhone भी लॉन्च कर सकती है जिसे लेकर कई महीनों से अफवाहें लगातार सामने आ रही हैं। इसे iPhone 20 Pro कहा जा रहा है। हालांकि iPhone 20 Pro मॉनिकर की अधिकारिक पुष्टि कंपनी ने नहीं की है, लेकिन फोन को लेकर अब एक जाने माने टिप्स्टर की ओर से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आइए जानते हैं iPhone 20 Pro में कौन से हो सकते हैं खास फीचर्स।
iPhone 20 Pro को कंपनी अपने सबसे स्पेशल आईफोन के तौर पर लॉन्च कर सकती है। अगले साल Apple अपनी 20वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इस मौके पर कंपनी iPhone 20 Pro को भी पेश कर सकती है। अब टिप्स्टर Ice Universe ने फोन के फीचर्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फोन के अंदर नया कैमरा सेंसर कंपनी इस्तेमाल कर सकती है। फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा रिप्लेस किया जा सकता है। कहा गया है कि इसमें 17nm लॉजिक प्रोसेस वाला मेन कैमरा आ सकता है।
हाल ही में इस कथित फोन के कवर ग्लास का वीडियो भी लीक हुआ था। इसमें पता चलता है कि फोन के अंदर 3D क्वाड-कर्व्ड ग्लास कवर मिलने वाला है। फोन के अंदर राउंड कॉर्नर डिजाइन आ सकता है। इस खास आईफोन में मेटल का फ्रेम मिल सकता है। क्वाड-कर्व्ड ग्लास कवर के ऊपरी हिस्से पर दो निशान देखे गए हैं। कहा जा रहा है कि ये सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट-फेसिंग कैमरे और अन्य सेंसर से जुड़े हो सकते हैं।
फोन में डाइनेमिक आइलैंड भी होगा लेकिन वह बहुत ही छोटा होगा। फोन के लिए अनुमान है कि एपल फेसआईडी सेंसर को डिस्प्ले के नीचे दे सकती है। यह डिस्प्ले में ऊपर लेफ्ट साइड में मौजूद हो सकता है। संभावना है कि कंपनी इसमें से एक्शन बटन को हटा सकती है। हालांकि, इसे बिल्कुल न हटाकर कैमरा कंट्रोल बटन में भी इंटीग्रेट किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी