Android O का नाम 21 अगस्त को चलेगा पता: रिपोर्ट

पिछले साल की तरह, इस बार भी एंड्रॉयड ओ के अगले वर्ज़न, एंड्रॉयड ओ जो कि अभी डेवलेपर फेज़ में है और इसके फाइनल बिल्ड के जल्द शुरू होने की उम्मीद है। अब, दो भरोसेमंद सूत्रों का दावा है कि नए एंड्रॉयड ओ वर्ज़न को 21 अगस्त को रोल आउट करना शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 अगस्त 2017 15:58 IST
पिछले साल की तरह, इस बार भी एंड्रॉयड ओ के अगले वर्ज़न, एंड्रॉयड ओ जो कि अभी डेवलेपर फेज़ में है और इसके फाइनल बिल्ड के जल्द शुरू होने की उम्मीद है। अब, दो भरोसेमंद सूत्रों का दावा है कि नए एंड्रॉयड ओ वर्ज़न को 21 अगस्त को रोल आउट करना शुरू कर दिया जाएगा। जहां इस खुलासे में दावा किया गया है कि गूगल पिक्सल डिवाइस को 21 अगस्त को एंड्रॉयड ओ अपडेट मिलेगा और इसके तुरंत बाद इसी दिन कुछ दूसरे डिवाइस को भी अपडेट मिलने की उम्मीद है।  

एंड्रॉयड पुलिस के डेविड रुडॉक और टिप्सटर इवान ब्लास, दोनों ने दावा किया है कि एंड्रॉयड ओ अपडेट 21 अगस्त को जारी होगी। ब्लास का दावा है कि एंड्रॉयड ओ के रिलीज़ के लिए 21 अगस्त की तारीख़ का चुनाव किया गया है। वहीं, रुडॉक ने खुलासा किया है कि पिक्सल डिवाइस को 21 अगस्त को एंड्रॉयड ओ अपडेट मिलेगा। लेकिन पिक्सल डिवाइस के साथ जिन दूसरे डिवाइस को अपडेट मिलेंगी, उनका खुलासा नहीं किया गया है। रुडॉक ने यह भी दावा किया कि एंड्रॉयड ओ के नाम का खुलासा भी 21 अगस्त को ही किया जाएगा। अगर यह सच होता है तो इसका मतलब है कि एंड्रॉयड ओ के नाम का खुलासा और फाइनल बिल्ड को एक ही दिन रिलीज़ किया जाएगा।

दूसरे गूगल डिवाइस जिन्हें एंड्रॉयड ओ डेवलेपर प्रिव्यू रिलीज़ अपडेट मिल रही हैं, उनमें नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, नेक्सस प्लेयर और पिक्सल सी शामिल हैं। इन डिवाइस को एंड्रॉयड ओ अपडेट मिलेंगी, लेकिन रिलीज़ की तारीख़ अभी भी एक रहस्य है। फिलहाल, एंड्रॉयड ओ के नाम को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

अभी, एंड्रॉयड ओ अपने डेवलेपर प्रिव्यू 4 स्टेज में है, जो फाइनल बिल्ड रिलीज़ से पहले अपने आखिरी चरण में है। यह एंड्रॉयड ओ का रिलीज़ कैंडिडेट बिल्ड है जिसे डेवलेपर संपूर्ण डेवलेपमेंट और आने वाले आधिकारिक रिलीज़ से पहले ऐप में टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस बिल्ड में फाइनल सिस्टम बिहेवियर, लेटेस्ट बग फिक्स और ऑप्टिमइज़ेशन व फाइनल एपीआई (एपीआई लेवल 26) शामिल है जिसे ऐप निर्माता अपने ऐप को टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं,  जिससे वह एंड्रॉयड 8.0 वर्ज़न के फाइनल वर्ज़न के लिए तैयार हो सकें।
Advertisement

अगर आपके पास ऐसा डिवाइस है तो एंड्रॉयड ओ सपोर्ट करेगा, तो आप प्रिव्यू वर्ज़न के लिए एंड्रॉयड ओ बीटा प्रोग्राम के लिए रजिस्टर करा सकते हैं। और रिलीज़ होने पर एंड्रॉयड ओ स्टेबल वर्ज़न मिलेगा। इसके अलावा, आप साइडलोड ओटीए फाइल या फिर फ्लैश सिस्टम इमेज मैनुअली डाउनलोड कर सकते हैं। याद रखें, किसी डिवाइस पर एक सिस्टम इमेज इंस्टॉल करने पर डिवाइस का पूरा डेटा रिमूव हो जाता है, इसलिए आप पहले पूरा डेटा बैकअप कर लें। अगर आपने एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम के लिए रजिस्टर नहीं कराया है तो आपको एंड्रॉयड ओ फाइनल बिल्ड नहीं मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.