Android 15 जल्द आ रहा है! Google ने रिलीज किया डेवलपर वर्जन, होंगे ये कमाल फीचर्स

Google एंड्रॉयड ओएस का Android 15 डेवलपर प्रीव्यू के लिए रिलीज हो गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 फरवरी 2024 13:38 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों पर अब यूजर का ज्यादा कंट्रोल होगा।
  • ऐप्स को ट्रैकिंग करने से रोका भी जा सकेगा।
  • स्क्रीन का एक हिस्सा भी रिकॉर्ड करने का ऑप्शन होगा।

Google एंड्रॉयड ओएस का Android 15 डेवलपर प्रीव्यू के लिए रिलीज हो गया है।

Android 15 जल्द ही यूजर्स के बीच होगा। ओएस का डेवलपर प्रीव्यू वर्जन गूगल ने रिलीज कर दिया है। नए एंड्रॉयड में प्राइवेसी को लेकर कुछ अपग्रेड देखने को मिलेंगे और साथ ही कई नए फीचर्स भी इसमें होंगे। कहा जा रहा है कि इसमें FLEDGE API नाम का एक फीचर होगा जिसके माध्यम से यूजर फोन में मौजूद ऐप्स को यूजर-एक्टिविटी ट्रैक करने से रोक पाएगा। आइए जानते हैं और क्या-क्या रोचक फीचर्स इसमें मिलने वाले हैं। 

Google एंड्रॉयड ओएस का Android 15 डेवलपर प्रीव्यू के लिए रिलीज हो गया है। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। एंड्रॉयड 15 को आम यूजर्स तक पहुंचने में अभी समय लगेगा। फिलहाल जो वर्जन रिलीज हुआ है वह डेवलपर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। पिक्सल डिवाइसेज तक पहुंचने में अभी इसे वक्त लगेगा। कंपनी का कहना है कि पब्लिक बीटा वर्जन मार्च या अप्रैल तक आ सकता है। 

Android 15 Features
Android 15 में प्राइवेसी को लेकर इम्प्रूवमेंट्स किए गए हैं। डिवाइस पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों पर अब यूजर का ज्यादा कंट्रोल होगा। प्राइवेसी और सिक्योरिटी सेक्शन में इसके लिए Ads नाम से अलग से मेन्यु भी मौजूद होगा। इसमें यूजर खुद नजर रख सकेगा कि कौन से ऐप्स फोन में उसकी एक्टिविटी को ट्रैक कर रहे हैं। Android 15 में FLEDGE API फीचर होगा जिसके माध्यम से ऐप्स को ट्रैकिंग करने से रोका भी जा सकेगा। हालांकि डिवाइस पर विज्ञापन तब भी दिखते रहेंगे लेकिन कंट्रोल आने के बाद यूजर डेटा थर्ड पार्टी ऐप्स तक नहीं पहुंचने की बात कही गई है। 
Advertisement

एंड्रॉयड 15 का एक और खास फीचर स्क्रीन रिकॉर्डिंग को लेकर आने वाला है। जिसमें स्क्रीन का एक हिस्सा भी रिकॉर्ड करने का ऑप्शन होगा। यानी कि पूरी स्क्रीन को रिकॉर्ड करने की बजाय सिर्फ वांछित हिस्सा रिकॉर्ड करने की क्षमता यूजर को मिलेगी। कैमरा के लिए भी गूगल ऑप्टिमाइजेशन पर काम कर रहा है। जिसके बाद थर्ड पार्टी ऐप्स पर ज्यादा अच्छी इमेज क्वालिटी मिल सकेगी। लो-लाइट में ली गई फोटो को रियल टाइम में प्रोसेस किया जा सकेगा और रिजल्ट प्रीव्यू में दिखाई देगा। यानी कैमरा फीचर भी एडवांस्ड होने वाला है। अप्रैल तक आम यूजर के लिए नया एंड्रॉयड आने की बात कही गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.