Amazon Prime Day 2020 सेल 6 अगस्त से, मिलेंगे इन प्रोडक्ट पर ऑफर्स

Amazon Prime सब्सक्रिप्शन का वार्षिक शुल्क 999 रुपये और मासिक शुल्क 129 रुपये। जिसमें आपको फास्ट डिलिवरी के साथ-साथ प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूज़िक और प्राइम रीडिंग आदि का एक्सेस मिलता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 जुलाई 2020 17:54 IST
ख़ास बातें
  • आमौतर पर जुलाई में होती है Amazon Prime Day सेल
  • अमेज़न प्राइम डे सेल के लिए अमेज़न प्राइम मेंबर होना अनिवार्य
  • 6 अगस्त से 7 अगस्त तक चलेगी यह सेल

Prime Day 2020 शानदार ऑफर्स के साथ मनोरंजन का भी मिलेगा डबल डोज़

Amazon India ने अपनी माइक्रोसाइट के जरिए Prime Day 2020 की घोषणा कर दी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट की यह सेल 6 अगस्त को शुरू होगी, जो 7 अगस्त तक चलेगी। यह पहली बार होगा कि अमेज़न प्राइम डे सेल अगस्त में आयोजित की जा रही है, इससे पहले आमतौर पर यह सेल जुलाई में ही आयोजित की जाती थी। इस देरी के पीछे की वजह कोरोनोवायरस महामारी है, जिसने दुनिया भर में ई-कॉमर्स कारोबार को काफी प्रभावित किया है। गौर करने वाली बात यह है कि भारत में यह चौथी प्राइम डे सेल होगी, जो कई नए लॉन्च और शानदार ऑफर्स के साथ आयोजित की जाएगी।

आपको बता दें, Prime Day वार्षिक सेल इवेंट है जो कि खासतौर पर अमेज़न प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए आयोजित की जाती है। आमतौर पर कंपनी इस सेल की खास डील्स व ऑफर का खुलासा इवेंट घोषणा के दौरान ही कर देती है। हालांकि, इस बार प्राइम डे सेल 2020 की घोषणा माइक्रोसाइट के जरिए की गई है, जिसमें जानकारी दी गई है कि सेल के प्रमुख ऑफर का खुलासा 23 जुलाई से किया जाएगा।
Advertisement
 

Amazon Prime Day 2020 deals, offers

इम डे सेल के दौरान प्राइम सब्सक्राइबर्स कई स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स पर शानदार ऑफर्स की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा HDFC ग्राहकों को विभिन्न प्रोडक्ट्स पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही इस दो दिवसीय सेल इवेंट में नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी ग्राहक उठा पाएंगे।

प्रोडक्ट्स डील्स के साथ-साथ, अमेज़न प्राइम डे सेल के दौरान कई नई फिल्मों को भी रिलीज़ करने वाला है। अमेज़न प्राइम वीडियो के जरिए प्राइम सब्सक्राइबर्स के मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा, जो फिल्में सेल से पहले रिलीज़ की जाएंगी वो हैं बर्ड्स ऑफ प्रे, शकुंतला देवी, जेमिनी मैन और बंदिश बैंडिट्स। इसके अलावा अमेज़न प्राइम म्यूज़िक पर सेलिब्रिटी क्यूरेटेड म्यूजिक प्लेलिस्ट भी ऑफर करेगा।
Advertisement

अमेज़न प्राइम डे सेल के लिए प्राइम मेंबर होना अनिवार्य है, जिसका वार्षिक शुल्क 999 रुपये और मासिक शुल्क 129 रुपये। जिसमें आपको फास्ट डिलिवरी के साथ-साथ प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूज़िक और प्राइम रीडिंग आदि का एक्सेस मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.